{"_id":"5bf323a7bdec2269796aa8df","slug":"baba-balak-das-says-ram-temple-built-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में बने राम मंदिर : बाबा बालक दास ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अयोध्या में बने राम मंदिर : बाबा बालक दास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Tue, 20 Nov 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
ram mandir
बटेश्वर तीर्थ को पांचवें महाकुंभ का दर्जा दिलाने की हुंकार के साथ ही साधु, संत और श्रद्धालुओं ने सोमवार को एकादशी पर पहला शाही स्नान किया। शाही स्नान के बाद जूना अखाडे़ के महामंडलेश्वर बाबा बालकदास ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए।
आस्था से खिलवाड़ संत समाज सहन नहीं करेगा। उन्होंने बटेश्वर के मंदिरों के जीर्णोद्धार पर भी जोर दिया। सोमवार को महामंडलेश्वर बाबा बालकदास के नेतृत्व में साधु-संतों ने स्नान किया। गाजे-बाजे के साथ निकले साधु-संत और नागाओं का जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान नागा साधुओं ने अस्त्र-शस्त्रों का प्रदर्शन भी किया। शिव मंदिर शृंखला के घाट पर शाही स्नान के बाद सभी ने ब्रह्मलाल जी मंदिर में दर्शन और पूजन किया। ब्यूरो