फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   B D Mishra takes oath as Governor of Meghalaya

नियुक्ति: बी. डी. मिश्रा ने मेघालय के राज्यपाल पद की शपथ ली, पूर्वोत्तर राज्यों में चुनाव की तैयारियां शुरू

Wed, 05 Oct 2022 04:47 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, शिलांग
अमर उजाला ब्यूरो, शिलांग Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 05 Oct 2022 04:47 AM IST
सार

ब्रिगेडियर मिश्रा ने सत्यपाल मलिक की जगह ली है। मेघालय के राज्यपाल रहे मलिक का कार्यकाल तीन अक्टूबर को पूरा हो गया था। शपथ समारोह में विधानसभा अध्यक्ष मेतबाह लिंगदोह और वरिष्ठ मंत्री मौजूद रहे।

विज्ञापन
B D Mishra takes oath as Governor of Meghalaya
बी. डी. मिश्रा ने मेघालय के राज्यपाल पद की शपथ ली - फोटो : Twitter

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बी. डी. मिश्रा ने यहां राजभवन में आयोजित एक समारोह में मंगलवार को मेघालय के राज्यपाल पद की शपथ ली। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल मिश्रा को मेघालय के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह 2017 से अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल हैं। भारतीय सेना के पूर्व ब्रिगेडियर मिश्रा ने सत्यपाल मलिक की जगह ली है। 

विज्ञापन


मेघालय के राज्यपाल रहे मलिक का कार्यकाल तीन अक्टूबर को पूरा हो गया था। शपथ समारोह में विधानसभा अध्यक्ष मेतबाह लिंगदोह और वरिष्ठ मंत्री मौजूद रहे। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने उन्हें बधाई देते हुए ट्वीट किया, मिश्रा जी को मेघालय के राज्यपाल का कार्यभार संभालने की बधाई।
विज्ञापन


अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू
चुनाव आयोग ने तीन पूर्वोत्तर राज्यों नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय में विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी शुरू कर दी है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड के चुनाव अगले साल फरवरी में होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक चुनाव अधिकारी के मुताबिक चुनाव आयोग ने हैदराबाद स्थित इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा निर्मित लगभग 5,000 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को ट्रकों से भेजा है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हमने इन ईवीएम को पर्याप्त सुरक्षा उपायों के साथ यहां रखा है। जल्द ही सभी उपमंडलों को ईवीएम उपलब्ध करा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed