{"_id":"582b88454f1c1b58368ff3b0","slug":"azam-trust-complaint-rbi-to-change-old-notes","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरबीआई से की आजम खां के ट्रस्ट के पुराने नोट बदलने की शिकायत ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आरबीआई से की आजम खां के ट्रस्ट के पुराने नोट बदलने की शिकायत
ब्यूरो/ अमर उजाला, रामपुर
Updated Wed, 16 Nov 2016 05:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष फैसल खां लाला ने आरोप लगाया है कि जिला सहकारी बैंक रामपुर नियमों के खिलाफ कद्दावर कैबिनेट मंत्री आजम खां के जौहर ट्रस्ट की करेंसी बदल रहा है। उन्होंने दावा किया कि आरबीआई में उन्होंने जब इसकी शिकायत की तो उसने नोट बदलने पर रोक लगाई। इस मुद्दे पर बसपा नेता और पूर्व मंत्री नवेद मियां ने भी जिला सहकारी बैंक में कराए जा रहे घपले की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है। इस आरोप के बारे में आजम खां का कोई बयान नहीं आया है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता फैसल खां लाला ने बताया कि उन्होंने वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ ही रिजर्व बैंक के गर्वनर को पत्र भेजकर शिकायत की थी कि जिला सहकारी बैंक रामपुर ने आजम खां के जौहर ट्रस्ट को पुरानी करेंसी बदलकर नई करेंसी दे दी है। डीसीबीकी यूनिवर्सिटी स्थित शाखा में मनी ट्रांसफर की गई। फैसल लाला का दावा है कि अब इस पर रोक लगा दी गई है। पूर्व मंत्री और स्वार टांडा विधायक नवाब काजिम अली खां ने कहा कि इस बात की जांच हो कि किसानों को दी जाने वाली करेंसी मंत्री को कैसे दे दी गई है।
विज्ञापन
फैसल लाला समेत 25 पर रिपोर्ट दर्ज
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश वाइस चेयरमैन फैसल खां लाला समेत उनके 25 साथियों के खिलाफ जिला सहकारी बैंक में घुसकर हंगामा करने, तोड़फोड़ का प्रयास, ग्राहकों में भय का माहौल पैदा करने, अशांति उत्पन्न करने के साथ ही बैंक के खिलाफ झूठा प्रचार करके छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन