फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Azam Khan should be in the prison not in the Cabinet says sangeet som

कैबिनेट में नहीं जेल में होनी चाहिए आजम खां की जगह : संगीत सोम

Wed, 12 Oct 2016 04:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मैनपुरी
ब्यूरो/अमर उजाला, मैनपुरी Updated Wed, 12 Oct 2016 04:30 AM IST
विज्ञापन
Azam Khan should be in the prison not  in the Cabinet says sangeet som
संगीत सोम - फोटो : getty images

सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा कि प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आजम खां की जगह कैबिनेट में नहीं बल्कि जेल में होनी चाहिए। भाजपा की सरकार बनी तो उनके भ्रष्टाचार की जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


वे यहां मंगलवार को क्षत्रिय कल्याण परिषद के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। भाजपा विधायक ने कहा कि आजम खां ने भ्रष्टाचार से कमाया पैसा जौहर यूनिवर्सिटी में लगाया है। भाजपा की सरकार आने के बाद इसकी जांच की जाएगी। कैराना मामले में उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में एक नहीं कई कैराना हैं, लेकिन भाजपा इसका विरोध करने के लिए आंदोलन चलाएगी। कहीं भी प्रदेश में कैराना को दोहराने नहीं देंगे। यही नहीं समाज में किसी के भी साथ अत्याचार नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


सर्जिकल स्ट्राइक पर हो रही राजनीति के संबंध में कहा कि बहुत बुरा लगता है कि जब कुछ लोग इस प्रकार की कार्रवाई पर सवाल उठाते हैं। निजी हितों के लिए सवाल उठाने वालों को शर्म आनी चाहिए। यह दुर्भाग्य पूर्ण है। सर्जिकल स्ट्राइक पर अमर सिंह ने कहा था कि प्रधानमंत्री ने कार्रवाई से पहले मुलायम सिंह से पूछा था। इस संबंध में उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि वे कब कहां और क्या कह दें। उनका कुछ भी पता नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देशद्रोहियों का समर्थन करने से मानसिकता का पता चलता है

Azam Khan should be in the prison not  in the Cabinet says sangeet som

साथ ही राहुल गांधी के खून की दलाली के बयान और अखिलेश यादव का समर्थन करने के मामले में कहा कि देशद्रोहियों का समर्थन करने से उन दोनों की मानसिकता का पता चलता है कि वे देश से गद्दारी करने वालों की तारीफ करने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों को देश की जनता जवाब देगी। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लखनऊ के कार्यक्रम पर कहा कि वे वहां रावण का दहन करने आए हैं। हमें भी संकल्प लेना है कि जल्द ही प्रदेश के कई रावणों का हमें दहन करना है।     

इससे पहले क्षत्रिय कल्याण परिषद के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रदेश में वास्तव में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद रूपी रावण बैठे हुए हैं। इस दशहरा पर संकल्प लें कि इन रावणों का हर हाल में अंत करके रहेंगे। विधायक ने कहा कि आजम खां कहते हैं कि मुझे संगीत सोम से जान का खतरा है, लेकिन जिस आदमी से पूरे देश और समाज को खतरा है आखिर उसे किससे खतरा हो सकता है। वे खुद को सुपरपावर कहते हैं उसका पावर का दुरुपयोग भी करते हैं। यदि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो आजम को उनकी वास्तविक जगह पहुंचा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed