मैं बाहरी व्यक्ति नहीं कहने वाला चोर की दाढ़ी में तिनके जैसा: आजम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री मोहम्मद आजम खां ने बिना नाम लिए फिर अपनी पार्टी के नेता अमर सिंह को घेरा। इस बार उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बाहरी व्यक्ति संबंधी बयान पर अपनी बात मीडिया से कही।
आजम खां ने कहा कि बाहरी व्यक्ति के बयान पर जहां पूरी समाजवादी पार्टी खामोश रही, किसी नेता तथा कार्यकर्ता ने भी इस पर मुंह नहीं खोला, केवल एक ही व्यक्ति ने कहा कि मैं बाहरी व्यक्ति नहीं हूं। वह व्यक्ति कौन है तथा उसने अपनी सफाई क्यों दी, यह तो बिल्कुल चोर की दाढ़ी में तिनके जैसा है।
कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि कोई भी समाजवादी पार्टी और सरकार को कमजोर न समझे। पार्टी के प्रत्येक नेता कार्यकर्ता और पदाधिकारी एवं समर्थकों की मुलायम सिंह यादव में पूर्ण आस्था है।
यह तो बिल्कुल चोर की दाढ़ी में तिनके जैसा है
एक सवाल के जवाब में आजम खां ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बाहरी व्यक्ति संबंधी बयान पर पूरी समाजवादी पार्टी खामोश रही तथा किसी नेता और कार्यकर्ता ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की और न कोई विचार व्यक्त किए। केवल एक ही व्यक्ति ने कहा कि मैं बाहरी व्यक्ति नहीं हूं। मैने रिकार्डिंग नहीं की है।
मैं मुलायमवादी हूं। समाजवादी नहीं हूं। मोहम्मद आजम खां ने कहा कि वह व्यक्ति कौन है? उसने अपनी सफाई क्यों दी? यह तो बिल्कुल चोर की दाढ़ी में तिनके जैसा है। उन्होंने कहा कि सपा के एक एक कार्यकर्ता में नेता जी के प्रति आस्था है और हमेशा रहेगी।