फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Azadi ka Amrit Mahotsav Grand Finale of Vande Bharatam-Nritya Utsav today winning team will get a chance to perform in the Republic Day parade

आजादी का अमृत महोत्सव: ‘वंदे भारतम-नृत्य उत्सव’ का ग्रैंड फिनाले आज, विजेता टीम को गणतंत्र दिवस परेड में प्रस्तुति का मिलेगा मौका

Sun, 19 Dec 2021 07:03 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 19 Dec 2021 07:03 AM IST
सार

वंदे भारतम रक्षा मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय की एक अनूठी पहल है, जिसका आयोजन आजादी के 75 साल के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में किया जा रहा है।

विज्ञापन
Azadi ka Amrit Mahotsav Grand Finale of Vande Bharatam-Nritya Utsav today winning team will get a chance to perform in the Republic Day parade
आजादी का अमृत महोत्सव - फोटो : Twitter

विस्तार

आजादी का अमृत महोत्सव में आयोजित ‘वंदे भारतम-नृत्य उत्सव’ के ग्रैंड फिनाले में रविवार को देश भर से 73 टीमों के 949 कलाकार प्रस्तुति देंगे। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में कलाकार नृत्य की चार श्रेणियों शास्त्रीय, लोक, जनजातीय और फ्यूजन /कंटेम्पररी की प्रस्तुति देंगे।

विज्ञापन


इस फाइनल प्रतियोगिता की विजेता टीम को गणतंत्र दिवस 2022 परेड में अपनी प्रतिभा दिखाने का मोका मिलेगा। खास बात यह है कि कर्नाटक की श्री रमना महर्षि अकेडमी के दृष्टिबाधित सदस्यों की टीम भी फाइनल में अपनी जगह बनाने में सफल रही है।
विज्ञापन


संस्कृति मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि  ग्रैंड फिनाले में संस्कृति व विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी, रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, प्रसिद्ध अभिनेत्री-गायिका-नृत्यांगना इला अरुण, शोभना नारायण, शिबानी कश्यप और सोनल मानसिंह के साथ-साथ कला और संस्कृति के क्षेत्र की कई अन्य हस्तियां भी मौजूद रहेंगी। रानी खानम और उनकी टीम वंदे भारतम नामक विशेष रूप से कोरियोग्राफ की प्रस्तुति देंगी। दिग्गज नृत्यांगना तनुश्री शंकर स्टार परफॉर्मर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वंदे भारतम रक्षा मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय की एक अनूठी पहल है, जिसका आयोजन आजादी के 75 साल के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य देशभर से शीर्ष नृत्य प्रतिभाओं का चयन करना और गणतंत्र दिवस परेड 2022 के दौरान उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना है।

देशभर में ग्रामीण और शहरी इलाकों में वंदे भारतम-नृत्य उत्सव के लिए नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। यह स्थानीय, जिला और प्रदेश के बाद जोनल स्तर पर आयोजित हुईं। इसमें  देशभर को चार जोनल में विभाजित किया गया। उसमें से 73 टीमों ने फाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले विभिन्न स्तर की प्रतियोगिताओं में दो सौ टीमें और 24 सौ से अधिक कलाकारों ने परफॉरमेंस  दी थी।


दिल्ली, यूपी, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब की 15 टीमें पहुंची
आजादी का अमृत महोत्सव में आयोजित हो रहे वंदे भारतम-नृत्य उत्सव के ग्रेंड फिनाले में यूपी, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब और दिल्ली की 15 टीमों ने टॉप 73 में जगह बनाई है। इसमें हरियाणा के रोहतक का कमील एंड ग्रुप और पंजाब के मोहाली से चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी गर्ल्स टीम व चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी भांगड़ा टीमें शामिल हैं। वहीं, दिल्ली की इंटरनेशनल अकेडमी ऑफ मोहिनीअट्टम, आमद डांस सेंटर, जय घोष डांस ग्रुप, रेखा डांस ग्रुप, अनुरंजनी भी फाइनल में जगह बनाने में सफल रही हैं। इसके अलावा जम्मू -कश्मीर का कश्मीर धमाल डांस सेंटर आदि के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed