फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Azadi ka Amrit Mahotsav Amar Ujala photojournalist Vivek Nigam get international award

आजादी का अमृत महोत्सव: अमर उजाला के फोटो पत्रकार विवेक निगम को मिला अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

Sun, 23 Jan 2022 05:45 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 23 Jan 2022 05:45 AM IST
सार

यह प्रतियोगिता केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय, दक्षिण मध्य सांस्कृतिक केंद नागपुर और मध्यप्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
Azadi ka Amrit Mahotsav Amar Ujala photojournalist Vivek Nigam get international award
फोटो पत्रकार विवेक निगम को मिला अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत फेस्टिवल ऑफ इंडिया थीम पर आयोजित चित्रांजलि अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता में राष्ट्रीय पर्व विशेष पुरस्कार अमर उजाला के वरिष्ठ फोटोग्राफर विवेक निगम को मिला।

विज्ञापन


यह प्रतियोगिता केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय, दक्षिण मध्य सांस्कृतिक केंद नागपुर और मध्यप्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई थी। मध्यप्रदेश के जबलपुर में आयोजित 23वें चित्रांजलि फेस्टिवल प्रतियोगिता के पुरुस्कार वितरण और प्रदर्शनी समारोह का उद्धघाटन केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल व मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गोंटिया ने किया।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने इस आयोजन के अवसर पर तैयार कॉफी टेबल बुक को महत्वपूर्ण दस्तावेज बताया और कहा कि यह संसद के वाचनालय का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा। 23 वें चित्रांजलि पुरस्कार वितरण में शामिल फोटोग्राफर गुरदास दुआ ने कहा कि देश के 24 राज्य, 2700 फोटोग्राफर और 6500 से अधिक छायाचित्रों में से 25 सर्वश्रेष्ठ चित्रों का चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वश्रेष्ठ चित्रों का चयन मुंबई के हरि महीधर और लखनऊ के अनिल रसाल सिंह (लखनऊ) ने किया। जबलपुर से शुरू होकर यह प्रदर्शनी देश में अन्य स्थानों पर भी आयोजित की जाएगी। जबलपुर के फोटो पत्रकार स्व. महेन्द्र चौधरी की स्मृति में मध्यप्रदेश शासन ने राष्ट्रीय स्तर का यह पहला फोटो पत्रकारिता पुरस्कार स्थापित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed