{"_id":"61985d449ecb135511440d08","slug":"ayyappa-temple-in-sabarimala-pilgrimage-suspended-for-a-day-due-to-heavy-rain-in-pathanamthitta-district-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: सबरीमाला मंदिर के कपाट एक दिन के लिए बंद, भारी बारिश के चलते लिया गया फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: सबरीमाला मंदिर के कपाट एक दिन के लिए बंद, भारी बारिश के चलते लिया गया फैसला
Sat, 20 Nov 2021 07:58 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 20 Nov 2021 07:58 AM IST
सार
बारिश के कारण पंबा नदी उफान पर है, जिसके चलते पंबा डैम का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है।
विज्ञापन
sabrimala temple
विस्तार
केरल में भारी बारिश के कारण एक बार फिर से भगवान अयप्पा के श्रद्धालुओं को मायूसी हाथ लगी है। बारिश के चलते जलभराव और संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने सबरीमाला मंदिर के कपाट को शनिवार के लिए बंद कर दिया गया है। लोगों से कहा गया है कि पठानमथिट्टा जिले के सबरीमाला मंदिर की यात्रा शनिवार को न करें।
विज्ञापन
प्रशासन का कहना है कि पंबा नदी के उफान पर होने के कारण पंबा डैम का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है, जिसे एक दिन बार खोला जाएगा। इसके अलावा कक्की-अनाथोड जलाशय में भी जल स्तर खतरे के निशान तक पहुंच चुका है। पठानमथिट्टा की जिला कलेक्टर दिव्या एस अय्यर द्वारा की ओर से आदेश जारी किया गया है कि शनिवार को पंबा और सबरीमाला की तीर्थयात्रा प्रतिबंधित रहेगी। जिला कलेक्टर ने बताया कि वर्चुअल कतार बुक करने वाले श्रद्धालुओं को मौसम ठीक होने पर उनके स्लॉट के अनुसार भगवान अयप्पा के दर्शन कराए जाएंगे।
विज्ञापन