फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ayushman to more than Rs 15 crore this year; Target to make the country TB free by 2025

Health: 15 करोड़ बुजुर्गों को इसी साल आयुष्मान; 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य

Wed, 12 Jun 2024 06:15 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Wed, 12 Jun 2024 06:15 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव के बाद मोदी सरकार ने 15 करोड़ बुजुर्गों को इसी साल आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा है। लाभार्थियों की पहचान के लिए राज्यों की मदद ली जाएगी। इसके साथ ही 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
Ayushman to more than Rs 15 crore this year; Target to make the country TB free by 2025
जेपी नड्डा - फोटो : ANI

विस्तार

देशभर में 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के 15.89 करोड़ बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य लाभ इसी साल मिलना शुरू हो जाएगा। लाभार्थियों की पहचान में राज्य सरकारों से सहयोग लिया जाएगा। अगले माह होने वाले बजट सत्र में घोषणा के बाद मानसून सत्र तक ई-कार्ड बनना भी शुरू हो जाएंगे। लाभार्थियों में 7.56 करोड़ महिलाएं हैं।

विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के मौजूदा स्वरूप की समीक्षा कर रही केंद्रीय समिति एक-दो सप्ताह में अपनी रिपोर्ट दे देगी। मंगलवार को यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के साथ पहली बैठक में साझा की। बैठक में आईसीएमआर व राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के अधिकारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन


मोदी सरकार में फिर से स्वास्थ्य मंत्री बने जेपी नड्डा ने पहले दिन स्वास्थ्य मंत्रालय और रसायन व उर्वरक मंत्रालय की कुर्सी संभाली। उनके साथ अनुप्रिया पटेल और प्रताप राव जाधव ने राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाली। जेपी नड्डा ने दोनों मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इसमें उनका फोकस पहले 100 दिन के रोडमैप पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने 100 दिनों का रोडमैप तैयार किया है
शीर्ष अधिकारी ने बताया कि पहले 100 दिन का रोडमैप तैयार है। इसमें यूविन विस्तार और टीबी, सिकलसेल रोग पर अभियान भी शामिल हैं।  2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य है। लक्ष्य के मुताबिक, देश में प्रति लाख जनसंख्या पर 44 से कम नए टीबी मामले या 65 कुल मामले हाेने चाहिए, जो अभी 178 है।


दवा गुणवत्ता पर मांगी रिपोर्ट
केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय की बैठक में नड्डा का फोकस दवाओं की गुणवत्ता पर रहा। नड्डा ने जमीनी स्तर पर किए जा रहे प्रयासों को लेकर जानकारी मांगी है। 2030 तक फार्मा कारोबार के 130 अरब डॉलर का लक्ष्य दिया गया। यूरिया को लेकर भी इसी सप्ताह बैठक होने की उम्मीद है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed