{"_id":"5ba73509867a557fef6f8968","slug":"ayushman-bharat-know-who-will-get-the-benefits-of-pm-modi-ambitious-yojana","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान भारत: ऐसे जानें, पीएम मोदी की इस योजना का लाभ आपको मिलेगा या नहीं?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आयुष्मान भारत: ऐसे जानें, पीएम मोदी की इस योजना का लाभ आपको मिलेगा या नहीं?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
ayushman bharat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना यानी जन आरोग्य योजना का आज भव्य शुभारंभ होने वाला है। इस योजना के जरिए देश के 10 करोड़ परिवार लाभ उठा सकेंगे। उन्हें प्रति वर्ष 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जाएगा। अब सबसे बड़ी बात कि इस योजना का लाभ कैसे उठाएं और इसका फायदा किन लोगों को मिलेगा? तो चलिए आपको बताते हैं...
विज्ञापन
अगर आप जानना चाहते हैं कि इस योजना का फायदा आपको मिलेगा या नहीं, तो इसके लिए सबसे पहले आपको सरकार की वेबसाइट mera.pmjay.gov.in पर लॉग इन करना होगा। लॉग इन करते ही आपको होम पेज पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करने को कहा जाएगा। उसके ठीक नीचे आपको कैप्चा दिखाई देगा, जिसमें दिए गए नंबरों को आपको खाली बॉक्स में भरना होगा।
विज्ञापन
उसके बाद 'जेनरेट ओटीपी' ऑप्शन पर क्लिक करिए। वहां क्लिक करते ही आपके मोबाइल पर एक ओटीपी नंबर जाएगा, जिससे वेबसाइट पर जाकर वेरिफाई कर लें।
अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा, जिसमें आपको अपने राज्य के नाम का चयन करना होगा। इसके बाद आप अपना मोबाइल नंबर या कोई दूसरी उपलब्ध जानकारी डालकर अपने नाम को सर्च कर सकते हैं।
विज्ञापन
वेबसाइट पर एक बार आपका नाम रजिस्टर हो जाए, उसके बाद आप अपने राशन कार्ड या मोबाइल नंबर की मदद से ये पता कर सकते हैं कि आपको इस योजना का लाभ मिल रहा है नहीं मिल रहा है।
हालांकि वेबसाइट पर सिर्फ उन्हीं लोगों का नाम दिखाई देगा, जिन्होंने अपना मोबाइल नंबर या राशन कार्ड नंबर जमा कराया था। दरअसल, हाल ही में इस योजना के लिए एक अभियान चलाया गया था, जिसमें सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना डाटाबेस के आधार पर लोगों से उनका मोबाइल नंबर और राशन कार्ड नंबर मांगा गया था।
अगर आपका नाम वेबसाइट पर नहीं दिख रहा है तो ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपको डाटाबेस में अपना नाम, पिता का नाम, लिंग और राज्य का नाम अंकित करना होगा। इसके बाद सर्च करने पर आपका नाम आ जाएगा, फिर आप 'गेट एसएमएस' ऑप्शन पर क्लिक करें, जिसके बाद आपके पास एक मैसेज जाएगा, जिसमें आपको एक नंबर मिलेगा। उस नंबर को आप संभाल कर रख लें, क्योंकि यह भविष्य में बहुत काम आएगा।
अगर ये सब करने के बाद भी आपका नाम सर्च करने पर नहीं आ रहा है तो तो आप 'आयुष्मान मित्र' से संपर्क करें और इसके लिए जरूरी दस्तावेज जमा कराएं। इसके बाद आप चेक कर सकते हैं कि आपको इस योजना का लाभ मिलेगा या नहीं।