फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ayush Ministry: 50 days countdown of yoga starts from Gujarat

Ayush Ministry: गुजरात से योग का 50 दिन का काउंटडाउन शुरू, 20 जून तक अलग-अलग शहरों में होगा योगाभ्यास

Fri, 03 May 2024 06:09 AM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 03 May 2024 06:09 AM IST
सार

Ayush Ministry: केंद्रीय आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा कि अब योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक वैश्विक मंच बन चुका है। उन्होंने बताया कि सूरत के पुलिस परेड ग्राउंड में सात हजार से अधिक लोगों ने एक साथ सामान्य योग प्रोटोकॉल (सीवाईपी) का अभ्यास किया।  

विज्ञापन
Ayush Ministry: 50 days countdown of yoga starts from Gujarat
त्रिकोणासन - फोटो : istock

विस्तार

केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए गुजरात के सूरत से 50 दिन का काउंटडाउन शुरू कर दिया है। इसके तहत आगामी 20 जून तक देश के अलग-अलग शहरों में योगाभ्यास होगा। 21 जून को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा।

विज्ञापन


इस दौरान केंद्रीय आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा कि अब योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक वैश्विक मंच बन चुका है। उन्होंने बताया कि सूरत के पुलिस परेड ग्राउंड में सात हजार से अधिक लोगों ने एक साथ सामान्य योग प्रोटोकॉल (सीवाईपी) का अभ्यास किया।  
विज्ञापन


आयुष सचिव ने कहा कि 2015 में संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया। यह दिन शारीरिक और मानसिक कल्याण दोनों के लिए योग का अभ्यास करने के कई लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए है। तब से लेकर हर साल पूरी दुनिया में करोड़ों लोग इस दिवस को मना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि योग ने अब दुनिया का ध्यान खींचा है। बीते साल 2023 में दुनिया के 23.5 करोड़ से अधिक लोगों ने एक साथ योग किया। आगामी 25 दिन बाद बोधगया में एक भव्य कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।


जानकारी के अनुसार, केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने दिल्ली स्थित मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के साथ मिलकर ‘100 दिन, 100 शहर और 100 संगठन’ अभियान के के जरिए सामूहिक योग आयोजित कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed