फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ayurveda is India ancient tradition and wealth Union Tribal Affairs Minister Arjun Munda

Delhi: केंद्रीय मंत्री बोले-आयुर्वेद भारत की प्राचीन परंपरा और धन, एमओयू पर किए गए हस्ताक्षर

Sun, 23 Oct 2022 04:49 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 23 Oct 2022 04:49 PM IST
सार

आदिवासियों के सहयोग के लिए आयुष और जनजातीय मामलों के मंत्रालय के बीच एक एमओयू साइन किया गया। इस वर्ष का आयुर्वेद दिवस हर दिन हर घर आयुर्वेद थीम पर मनाया गया।

विज्ञापन
Ayurveda is India ancient tradition and wealth Union Tribal Affairs Minister Arjun Munda
अर्जुन मुंडा (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि आयुर्वेद भारत की प्राचीन परंपरा और धन है। इसे जंगलों में रहने वाले लोगों के सहयोग से विकसित किया जा सकता है। मंत्री अर्जुन मुंडा रविवार को विज्ञान भवन में सातवें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस कार्यक्रम में आयुर्वेद से जुड़े कई एक्सपर्ट भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


इस अवसर पर आदिवासियों के सहयोग के लिए आयुष और जनजातीय मामलों के मंत्रालय के बीच एक एमओयू साइन किया गया। इस वर्ष का आयुर्वेद दिवस हर दिन हर घर आयुर्वेद थीम पर मनाया गया। छह सप्ताह तक चलने वाले इस समारोह में देश भर से आयुर्वेद से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया। आयुष मंत्रालय की तरफ से 26 से अधिक केंद्रीय मंत्रालयों, मिशनों और दूतावासों के सहयोग से 5,000 से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे मुंडा ने कहा, आयुर्वेद भारत की प्राचीन परंपरा है। आयुर्वेद एकमात्र चिकित्सा विज्ञान है जो बीमारी ठीक करता है। इस अवसर पर केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि आयुर्वेद बीमारी को दूर करने का विज्ञान है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में बड़े स्तर पर शोध किया जा रहे हैं। केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री मुंजपारा महेंद्रभाई कालूभाई ने कहा, देश में आयुर्वेद के क्षेत्र में तेजी के साथ काम किए हैं। आयुर्वेद का वर्तमान में 18.1 बिलियन डॉलर का कारोबार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के निदेशक डॉ तनुजा मनोज नेसारी ने कहा कि इस अभियान को 1.7 करोड़ से अधिक लोगों का सहयोग मिला है। आयुर्वेद दिवस के अवसर पर 56 लाख से अधिक लोगों ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया हैं। केंद्रीय विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि यह हमारे पूर्वजों के विज्ञान की सराहना करने का समय है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed