फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ayodhya Verdict : action taken against people who did objectionable posts on social media

अयोध्या फैसला : आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर देश में 90 गिरफ्तार, अकेले यूपी में 77 हिरासत में

Mon, 11 Nov 2019 05:56 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 11 Nov 2019 05:56 AM IST
सार

  • 8000 से ज्यादा सोशल मीडिया पोस्ट के खिलाफ की गई कार्रवाई 
  • मध्यप्रदेश में पटाखे फोड़ने पर जेल वार्डन निलंबित, 10 गिरफ्तार
  • Dखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हिरासत में

विज्ञापन
Ayodhya Verdict : action taken against people who did objectionable posts on social media
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या के राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद में शनिवार को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद से रविवार शाम तक सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने और पटाखे फोड़कर जश्न मनाने के आरोप में करीब 90 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अकेले उत्तर प्रदेश में ही करीब 77 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उधर, मध्यप्रदेश में भी 10 लोगों को हिरासत में लेने के साथ ही एक जेल वार्डन को निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि देश के किसी भी हिस्से से किसी गलत घटना की जानकारी नहीं मिली है। गृह मंत्री अमित शाह ने दोनों दिन विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करते हुए शांति व्यवस्था पर कड़ी नजर रखने का आग्रह किया है। यूपी पुलिस की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि दो दिन में 8275 सोशल मीडिया पोस्ट के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिनमें 4563 पोस्ट पर रविवार को ही कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में रविवार शाम तक करीब 34 मुकदमे दर्ज किए गए थे और 77 लोगों को पूरे राज्य में हिरासत में लिया जा चुका था। पुलिस विभाग की सोशल मीडिया निगरानी शाखा ने रविवार को 22 मुकदमे दर्ज किए और 40 लोगों को हिरासत में लिया। एडीजी लखनऊ जोन पीवी रामाशास्त्री के मुताबिक, शनिवार देर रात तक ही 37 लोगों को हिरासत में लिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही अखिल भारतीय हिंदू महासभा के स्थानीय कार्यालय को सील करने के साथ ही उसके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक शर्मा को हिरासत में ले लिया गया है। राज्य के एक अन्य हिस्से में पटाखे फोड़कर खुशी जताने के लिए सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

उधर, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जेल वार्डन महेश अवाद को फैसला आने के बाद छावनी एरिया में प्रतिबंध के बावजूद पटाखे फोड़ने का आरोपी पाया गया। ग्वालियर सेंट्रल जेल के सुपरिटेंडेंट मनोज कुमार साहू ने बताया कि इस बात की जानकारी मिलने पर महेश को निलंबित कर दिया गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। राज्य में सिवनी से आठ व ग्वालियर से दो लोगों को आपत्तिजनक संदेश पोस्ट करने पर हिरासत में लिया गया है। 

लखीमपुर : भड़काऊ पोस्ट डालने पर ग्रुप एडमिन गिरफ्तार, जेल भेजा

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भड़काऊ, भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों पर पुलिस अधीक्षक ने कानून का डंडा चलाया है। पलिया पुलिस ने आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। इधर, नीमगांव पुलिस ने ग्रुप एडमिन और आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले अखिलेश गुप्ता की तलाश शुरू कर दी है। अयोध्या पर फैसला आने के बाद एसपी ने सोशल मीडिया के लिए एडवाइजरी जारी की थी। आपत्तिजनक व भड़काऊ पोस्ट डालने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी।

इसके बाद भी शनिवार को जय बाबा नाम के  एक व्हाट्सएप ग्रुप पर भड़काऊ पोस्ट डाल दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शनिवार की रात ग्रुप एडमिन विवेक गुप्ता निवासी मोहल्ला अहिरान प्रथम को हिरासत में ले लिया। ग्रुप एडमिन को रविवार को जेल भेज दिया गया। पोस्ट डालने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

सिकंद्राबाद के थाना नीमगांव की पुलिस चौकी बेहजम में लखनऊ से प्रकाशित एक अखबार के नाम से चल रहे ग्रुप में शनिवार को अखिलेश गुप्ता नाम के व्यक्ति ने आपत्तिजनक पोस्ट डाली। एसपी पूनम के आदेश पर पुलिस ने ग्रुप एडमिन और पोस्ट डालने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। ग्रुप में पोस्ट डालने वाले व्यक्ति की पहचान कोतवाली व कस्बा तिकुनियां निवासी अखिलेश गुप्ता के रूप में हुई है। ग्रुप एडमिन की जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed