फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ayodhya Ram Mandir Inauguration to Lok Sabha Elections Know list of Top 10 Big Events in 2024

New Year 2024: अयोध्या में भव्य राम मंदिर से लेकर लोकसभा के चुनाव तक, नए साल में इन घटनाओं का साक्षी बनेगा देश

Mon, 01 Jan 2024 08:43 AM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 01 Jan 2024 08:43 AM IST
सार

New Year: 2024 में राजनीति, खेल, विज्ञान, सिनेमा, अध्यात्म की दुनिया में बहुत खास होने वाला है। साल की शुरुआत में ही अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का उद्घाटन होगा। वहीं लोकसभा चुनाव के साथ इस साल आठ राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होने हैं।

New Year 2024 LIVE: देशवासियों ने देखा साल का पहला सूर्योदय, मंदिरों में उमड़े लोग, पीएम मोदी ने कही ये बात

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Inauguration to Lok Sabha Elections Know list of Top 10 Big Events in 2024
Ram Mandir - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब हम नए साल में प्रवेश कर चुके हैं। जहां 2023 का कभी गम, कभी खुशी में बीता तो इस साल भी बहुत कुछ अच्छा होने की उम्मीद है। 2024 में कई ऐसी घटनाएं होने वाली हैं, जिन पर हर भारतवासी की नजर रहेगी। जहां लोकसभा चुनाव में जनता अपने पांच वर्षों का भविष्य तय करेगी तो वहीं साल की शुरुआत में ही राम मंदिर का उद्घाटन होगा। इसके अलावा खेल, सिनेमा और विज्ञान के क्षेत्र में भी बहुत कुछ होने वाला है। 

विज्ञापन


आइए जानते हैं कुछ बड़ी घटनाओं को जो 2024 में घटेंगी...

Ayodhya Ram Mandir Inauguration to Lok Sabha Elections Know list of Top 10 Big Events in 2024
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा - फोटो : Amar Ujala

राम आएंगे...
राम मंदिर का उद्घाटन इस साल की ऐसी घटना होगी, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज होगी। जिस राम मंदिर के लिए दशकों तक लंबी कानूनी लड़ी गई, वो मंदिर अब आकार ले रहा है। अयोध्या में बन रहे विराट मंदिर के पहले चरण का कार्य पूरा होने जा रहा है। 22 जनवरी 2024 को मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी, जिसके बाद मंदिर लोगों के लिए खुल जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। इससे पहले 5 अगस्त 2020 को अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला रखी गई थी, जिसमें भी पीएम मोदी शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir Inauguration to Lok Sabha Elections Know list of Top 10 Big Events in 2024
NDA vs INDIA - फोटो : Amar Ujala

लोकसभा चुनाव में इंडिया बनाम एनडीए की अग्निपरीक्षा 
इस साल के सबसे बड़े घटनाक्रमों में आम चुनाव जरूर गिना जाएगा। मार्च के शुरुआत या मध्य में चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है। जहां देश में नौ साल से अधिक वर्षों से सत्ता में काबिज भाजपा तीसरी पारी खेलनी की उम्मीद करेगी, तो वहीं दूसरी ओर संभावित इंडिया गठबंधन भी अपना दम दिखाने की कोशिश करेगा। 

विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir Inauguration to Lok Sabha Elections Know list of Top 10 Big Events in 2024
Ballot - फोटो : Social Media

लोकसभा के साथ चार राज्यों में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी 
लोकसभा के साथ ही चार राज्यों में विधानसभा के चुनाव भी होने हैं। ये राज्य हैं आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, और अरुणाचल प्रदेश। फिलहाल आंध्र प्रदेश में जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआर की सरकार है। अरुणाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सत्ता में है, जिसके मुख्यमंत्री पेमा खांडू हैं। ओडिशा में लंबे समय से बीजू जनता दल सरकार में है, जहां की कमान नवीन पटनायक के हाथों में है। वहीं, सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा वाली पार्टी शासन कर रही है और इसके मुखिया प्रेम सिंह तमांग हैं।

Ayodhya Ram Mandir Inauguration to Lok Sabha Elections Know list of Top 10 Big Events in 2024
टी20 विश्वकप - फोटो : Amar Ujala

अमेरिका में पहली बार टी20 विश्वकप, पहले नंबर पर मौजूद भारत की बड़ी उम्मीदें 
क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी यह वर्ष खास रहने वाला है। क्रिकेट का फटाफट प्रारूप कहे जाने वाले टी20 विश्वकप 4 से 30 जून 2024 तक आयोजित किया जाएगा। 2024 टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी संयुक्त रूप से वेस्टइंडीज और अमेरिका करेंगे। यह पहली बार होगा, जब अमेरिका आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। 

आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष पर मौजूद भारतीय टीम टूर्नामेंट की प्रबल दावेदारों में से होगी। पहले संस्करण की विजेता टीम में इस बार कई नए चेहरे दिख सकते हैं। वहीं, यह देखना भी दिलचस्प होगा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम का हिस्सा होंगे या नहीं।

वहीं, विश्वकप के पहले आईपीएल के 17वें सत्र का भी आयोजन होगा। 2024 इंडियन प्रीमियर लीग 29 मार्च 2024 से 26 मई के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नाटमेंट में जहां महंगे बिके ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क पर लोगों की नजर रहेगी। एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे अन्य दिग्गज भी लाइमलाइट में रहेंगे।

Ayodhya Ram Mandir Inauguration to Lok Sabha Elections Know list of Top 10 Big Events in 2024
ओलंपिक 2024 - फोटो : Amar Ujala

खेलों के महाकुंभ में टिकी रहेंगी भारतीय आशाएं 
2024 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित किया जाएगा। 26 जुलाई से 11 अगस्त 2024 तक फ्रांस में इन खलों का आयोजन होगा। भारत भी पेरिस ओलंपिक में भाग लेगा लिहाजा कुश्ती, मुक्केबाजी, भाला फेंक, हॉकी जैसी कई स्पर्धाओं में पदक आने की उम्मीदें होंगी। इससे पहले कई खिलाड़ियों ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई भी कर लिया है। 

साल के अंत होते-होते चार और राज्यों में विधानसभा चुनाव 
इस साल सितंबर से दिसंबर के बीच चार और प्रदेशों में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी रहेगी। सबसे पहले सितंबर में जम्मू-कश्मीर में चुनाव हो सकते हैं जो अपने आप में ऐतिहासिक होंगे। चुनाव से पहले परिसीमन की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। राज्य में धारा 370 निरस्त होने के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव होगा। इस वक्त जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लगा हुआ है।

अक्तूबर में दो राज्यों में चुनाव होंगे और ये हैं हरियाणा और महाराष्ट्र। फिलहाल हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी की साझी सरकार है और यहां के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हैं। पिछले कुछ समय में गठबंधन में अनबन की खबरें आती रही हैं ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि चुनाव में दोनों दल एक साथ जाएंगे या नहीं।

इसके साथ महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में सत्ता और विपक्षी दोनों गठबंधनों की परीक्षा होगी। यह चुनाव इसलिए भी अहम यह होगा क्योंकि पिछली बार जो एक साथ थे, अबकी बार वो खिलाफ हैं और जो खिलाफ थे, वो साथ हैं। इसके अलावा शिवसेना और एनसीपी में टूट के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव होगा जिसमें तमाम गुटों की अग्नि परीक्षा होगी।

वर्तमान में राज्य में भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना और एनसीपी (अजित गुट) सरकार में हैं। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे हैं। 

साल के अंत में झारखंड में विधानसभा चुनाव होगा। कथित भ्रष्टाचार मामले में लगातार ईडी की राडार पर रहे हेमंत सोरेन के सामने सत्ता बचाने की चुनौती होगी। फिलहाल यहां महागठबंधन सत्ता में है जिसका हिस्सा झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस हैं। राज्य के मुख्यमंत्री झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन हैं। 

Ayodhya Ram Mandir Inauguration to Lok Sabha Elections Know list of Top 10 Big Events in 2024
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 - फोटो : PTI

शुरू हो जाएंगी दिल्ली चुनाव की हलचलें 
साल के अंत होते-होते दिल्ली विधानसभा चुनाव की सरगर्मी शुरू हो जाएगी। यह चुनाव इसलिए बड़ा अहम होने जा रहा है क्योंकि दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी आप के कई बड़े नेता जेल में बंद हैं। वहीं, खुद पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब घोटाले में जांच एजेंसियों के राडार पर हैं। ईडी ने उन्हें समन भेजकर अगले साल की शुरुआत में ही पूछताछ के लिए बुलाया है।  

बता दें कि पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी 2020 में हुआ था। चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी ने प्रचंड बहुमत के साथ राज्य में सरकार बनाई थी और अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बने थे। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 15 फरवरी 2025 को समाप्त होने वाला है।

Ayodhya Ram Mandir Inauguration to Lok Sabha Elections Know list of Top 10 Big Events in 2024
इसरो मिशन 2024 - फोटो : Amar Ujala

इसरो के खास मिशन दिलाएंगे बड़ी सफलता
भारत के लिए अंतरिक्ष क्षेत्र में यह साल काफी अहम रहने वाला है। एक जनवरी 2024 को ही इसरो एक्सपोसैट मिशन प्रक्षेपित करेगा। इसे सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा। एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट (XPoSat) का उद्देश्य अंतरिक्ष में तीव्र एक्स-रे स्रोतों के ध्रुवीकरण की जांच करना है।

इसके बाद निसार जनवरी 2024 में ही INSAT-3DS प्रक्षेपण के लिए तैयार है। INSAT-3DS भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह प्रणाली (INSAT) श्रृंखला के भीतर एक महत्वपूर्ण संचार उपग्रह है। इसका उद्देश्य मौसम प्रणालियों की निगरानी करना, आपदा प्रबंधन को सुविधाजनक बनाना और मौसम संबंधी पूर्वानुमानों में सुधार करना है। 

NISAR फरवरी 2024 में लॉन्च के लिए निर्धारित है। नासा-इसरो सिंथेटिक एपर्चर रडार (NISAR) नासा और इसरो के बीच एक साझा मिशन है। यह उपग्रह रिमोट सेंसिंग में क्रांति लाएगा, हर 12 दिनों में दुनिया की मैपिंग करेगा। इसके द्वारा जुटाया गया डेटा पृथ्वी के पारिस्थितिक तंत्र, बर्फ द्रव्यमान, वनस्पति बायोमास, समुद्र स्तर में वृद्धि, भूजल और भूकंप, सुनामी, ज्वालामुखी और भूस्खलन सहित प्राकृतिक खतरों के बारे में अहम सूचनाएं प्रदान करेगा।

गगनयान 1 मिशन 2024 के अंत में लॉन्च हो सकता है। तीन चालक दल के सदस्यों को अंतरिक्ष ले जाने वाली यह परीक्षण उड़ान, भारत के मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मिशन का उद्देश्य भविष्य में मानवयुक्त अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए तैयारी करना है।

वीनस ऑर्बिटर मिशन के तहत इसरो ने शुक्रयान-1 लॉन्च करने की योजना बनाई है। यह पांच साल के लिए शुक्र की कक्षा में जाने वाला एक अंतरिक्ष यान है। दिसंबर 2024 या 2025 के लिए निर्धारित इस मिशन का लक्ष्य शुक्र के वातावरण का अध्ययन करना है।

Ayodhya Ram Mandir Inauguration to Lok Sabha Elections Know list of Top 10 Big Events in 2024
एक्शन फिल्में - फोटो : अमर उजाला

इस साल ये बड़ी फिल्में भी दर्शकों का लुभाएंगी मन 
खेल, राजनीति के साथ-साथ सिनेमा में भी इस साल बहुत कुछ खास होगा। 2023 की तरह नए साल यानी 2024 में भी कई एक्शन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की तैयारी में हैं। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की हवाई एक्शन फिल्म 'फाइटर' 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक्शन फिल्म 'योद्धा' 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अक्षय कुमार की एक्शन फिल्म 'स्काई फोर्स' 2 अक्तूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' 2024 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' ईद के मौके पर पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed