{"_id":"65849ec4706c703bc70fa97b","slug":"ayodhya-ram-mandir-congress-on-ram-temple-consecration-ceremony-invitations-says-thankful-for-invites-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: कांग्रेस ने न्योता मिलने पर जताया आभार, नेताओं के अयोध्या जाने को लेकर कही यह बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: कांग्रेस ने न्योता मिलने पर जताया आभार, नेताओं के अयोध्या जाने को लेकर कही यह बात
Fri, 22 Dec 2023 01:54 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गुलाम अहमद
Updated Fri, 22 Dec 2023 01:54 AM IST
सार
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी को 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण दिया गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को निमंत्रण मिलने पर पार्टी ने प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस ने निमंत्रण के लिए आभार जताया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने हमें न्योता दिया है। आमंत्रित करने के लिए हम उनके बहुत आभारी हैं। आगे देखते हैं।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी को 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण दिया गया है। क्या कांग्रेस नेता समारोह में शामिल होंगे, इस सवाल पर पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्रकारों से कहा कि आप लोगों को पार्टी के रुख के बारे में जल्द ही जानकारी दी जाएगी। जहां तक समारोह में शामिल होने की बात है, इसके बारे में सभी को 22 जनवरी को पता चल जाएगा।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक खरगे, सोनिया गांधी और चौधरी को व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण भेजा गया था। समारोह के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एचडी देवेगौड़ा को भी निमंत्रण मिला है। सूत्रों ने कहना है कि राम मंदिर ट्रस्ट अन्य विपक्षी नेताओं को भी निमंत्रण भेजने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
सभी तैयारियां इसी माह के अंत तक पूरी हो जाएंगी : राय
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र और मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मंदिर निर्माण की प्रगति से अवगत कराया। चंपत राय ने बताया कि परिसर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की सभी तैयारियां इसी माह के अंत तक पूरी कर ली जाएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को एयरपोर्ट का लोकार्पण करने के बाद यहीं पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसी के मद्देनजर सीएम ने श्रीराम एयरपोर्ट और इसके पास स्थित जनसभा के लिए प्रस्तावित मैदान का निरीक्षण किया।
होटल बुकिंग होगी निरस्त
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन वही लोग अयोध्या में आ सकेंगे, जिनके पास निमंत्रण पत्र होगा या जो सरकारी ड्यूटी पर तैनात हैं। कुछ लोगों ने इस दिन के लिए होटल बुक करा लिए हैं। उसको निरस्त कराया जाए। ट्रस्ट की ओर से आमंत्रित अतिथियों के ठहराने की व्यवस्था से अलग धर्मशाला व होटल में भी निर्धारित दर पर रहने का प्रबंध किया जाए। प्राण प्रतिष्ठा के दिन एयरपोर्ट पर 100 से अधिक जहाज आने की संभावना है।