{"_id":"5cd4391bbdec22075c1163fc","slug":"ayodhya-ram-janam-bhoomi-supreme-court-to-hear-ayodhya-land-dispute-case-on-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या भूमि विवाद पर सुनवाई आज, मध्यस्थता पैनल की रिपोर्ट पर गौर करेगा सुप्रीम कोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अयोध्या भूमि विवाद पर सुनवाई आज, मध्यस्थता पैनल की रिपोर्ट पर गौर करेगा सुप्रीम कोर्ट
Fri, 10 May 2019 12:17 AM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 10 May 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को अयोध्या विवाद को लेकर गठित शीर्ष अदालत के पूर्व जज जस्टिस एफएम आई कलीफुल्ला की अध्यक्षता वाली मध्यस्था पैनल के रिपोर्ट पर सुनवाई करेगा। सूत्रों के मुताबिक, पैनल ने अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंप दी है। गत आठ मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता पैनल को आठ हफ्ते में रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा था।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, चीफ जस्टिस रंजन गोगई, जस्टिस एसए बोबडे, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एस अब्दुल नजीर की पीठ शुक्रवार को साढ़े दस बजे इस मामले की सुनवाई करेगी। यह देखने वाली बात होगी कि मध्यस्थता पैनल की रिपोर्ट में क्या कहा गया है।
विज्ञापन
गत आठ मार्च को इस मामले के पक्षकार निर्मोही अखाड़े को छोड़ लगभग सभी हिन्दू पक्षकारों व उत्तर प्रदेश सरकार के विरोध केबावजूद सुप्रीम कोर्ट ने करीब 70 वर्ष पुराने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद का हल निकालने के मध्यस्थता को चुना था।
विज्ञापन
जस्टिस कलीफुल्ला की अध्यक्षता वाली इस पैनल में अध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर और मध्यस्थता विशेषज्ञ वरिष्ठ वकील श्रीराम पंचू हैं। पीठ ने कहा था कि इस विवाद का समाधान निकालने के लिए मध्यस्थता करने में किसी तरह की रुकावट नहीं है।
पीठ ने मध्यस्थता के लिए फैजाबाद को चुना था। पैनल को आठ हफ्ते में काम पूरा करने का निर्देश दिया गया था। मध्यस्थता की कार्यवाही बंद कमरे में करने का निर्देश दिया गया था।