फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pradhanmantri Suryoday Yojana Ayodhya PM Modi Rooftop Solar PM Suryodaya Scheme Launch

Pradhanmantri Suryoday Yojana: एक करोड़ घरों पर लगेगा सोलर पैनल, राम मंदिर से लौटते ही PM मोदी का बड़ा एलान

Mon, 22 Jan 2024 06:38 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 22 Jan 2024 06:38 PM IST
सार

Ayodhya: राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री ने बड़ी घोषणा की है। पीएम मोदी ने कहा है कि देशभर में एक करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगवाने का फैसला लिया गया है। प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना का एलान करते हुए पीएम मोदी ने कई तस्वीरें भी शेयर कीं।

विज्ञापन
Pradhanmantri Suryoday Yojana Ayodhya PM Modi Rooftop Solar PM Suryodaya Scheme Launch
अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी का बड़ा एलान - फोटो : social media

विस्तार

Ayodhya:  प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के तहत देशभर में 'एक करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगवाए जाएंगे। अयोध्या के राम मंदिर में अभूतपूर्व आयोजन के बाद दिल्ली लौटते ही पीएम मोदी ने पहले बड़े फैसले की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीबों के घरों को रोशन करने के लिए प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के तहत एक करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगवाने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री ने कहा, उन्होंने भारतवासियों के घरों की छतों पर निजी सोलर रूफ टॉप सिस्टम हो, ऐसा संकल्प लिया है।
विज्ञापन


ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा भारत
अपने संकल्प का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के साथ ही उनका संकल्प और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना से गरीब और मध्यम वर्ग के घरों में बिजली बिल का भार घटेगा। उन्होंने कहा कि इस फैसले की मदद से भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सूर्यवंशी राम की प्रेरणा से फैसला, दुनियाभर को मिलती है ऊर्जा
पीएम मोदी ने अयोध्या से लौटने का जिक्र करते हुए सोमवार शाम करीब 6.24 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- एक्स पर लिखा कि सूर्यवंशी भगवान श्री राम के आलोक से दुनियाभर के भक्तों को ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि घरों की छतों पर निजी सोलर रूफ टॉप सिस्टम से ऊर्जा के मामले में देश की दूसरे बिजली श्रोत पर निर्भरता तेजी से घटेगी। पीएम मोदी ने एक अन्य एक्स पोस्ट में देशवासियों से अपने-अपने घरों में रामज्योति प्रज्वलित कर भगवान राम का स्वागत करने की अपील की। उन्होंने इस अपील के साथ राम मंदिर के अनुष्ठान वाली वीडियो भी शेयर की। 

अयोध्या में राम मंदिर का लोकार्पण, पीएम बोले- देश में निराशावाद की जगह नहीं
इससे पहले समय में अभूतपूर्व बदलाव का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के साथ अब कालचक्र फिर बदलेगा और शुभ दिशा की ओर बढ़ेगा। इस दौरान उन्होंने रामसेतु के निर्माण का भी जिक्र करते हुए कहा कि आज देश में निराशावाद के लिए जगह नहीं है। देश के विकास में सभी से योगदान का आह्वान करते हुए पीएम मोदी ने रामसेतु के निर्माण में छोटी सी गिलहरी के योगदान की भी चर्चा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed