{"_id":"5d69b66b8ebc3e016025e251","slug":"ayodhya-dispute-sunni-waqf-lawyer-faces-threat-for-representing-muslim-side","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या विवाद : मुस्लिम पक्षकार की पैरवी करने पर राजीव धवन को मिली धमकी, दायर की अवमानना याचिका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अयोध्या विवाद : मुस्लिम पक्षकार की पैरवी करने पर राजीव धवन को मिली धमकी, दायर की अवमानना याचिका
Sat, 31 Aug 2019 05:21 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sat, 31 Aug 2019 05:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ वकील राजीव धवन ने एक पूर्व सरकारी अधिकारी पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दायर की है। उन्होंने कहा है कि राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद में एक मुस्लिम पक्षकार की पैरवी करने पर उन्हें इस अधिकारी ने धमकी दी है। मामले में धवन याचिकाकर्ता एम सिद्दीक और अखिल भारतीय सुन्नी वक्फ बोर्ड की ओर से पेश हो रहे हैं।
विज्ञापन
याचिकाकर्ता का कहना है कि 14 अगस्त 2019 को लिखे एक पत्र में सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी एन षणमुगम ने उन्हें धमकी दी है। धवन के मुताबिक, यह पत्र उन्हें सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के कर्मचारी ने 22 अगस्त 2019 को सौंपा था।
विज्ञापन
उनका आरोप है कि उन्हें घर और न्यायालय परिसर में अनेक लोगों के धमकी देने वाले आचरण का सामना करना पड़ रहा है। धवन ने कहा, राजस्थान निवासी संजय कलाल बजरंगी से भी एक व्हाट्सएप संदेश मिला है, जो शीर्ष अदालत के न्याय प्रशासन में हस्तक्षेप का प्रयास है। उन्होंने इस संदेश की प्रति भी अपनी याचिका के साथ संलग्न की है।
विज्ञापन