फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ayesha banu suicide case gujarat police arrested her absconding husband aarif khan from pali rajasthan sabarmati river video

गुजरात: दहेज प्रताड़ना से तंग आकर साबरमती में कूदी थी आयशा, पुलिस ने पति को पाली से किया गिरफ्तार

Tue, 02 Mar 2021 08:56 AM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्नेहा बलूनी Updated Tue, 02 Mar 2021 08:56 AM IST
विज्ञापन
ayesha banu suicide case gujarat police arrested her absconding husband aarif khan from pali rajasthan sabarmati river video
आयशा बानो (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook Screen Grab

गुजरात के अहमदाबाद जिले में साबरमती नदी में 25 फरवरी को आयशा बानू मकरानी ने कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस को इस आत्महत्या मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुजरात पुलिस ने सोमवार को राजस्थान के पाली से आयशा के फरार पति आरिफ खान को गिरफ्तार कर लिया है। आयशा ने नदी में कूदने से पहले एक वीडियो संदेश रिकॉर्ड किया था। 

विज्ञापन


वीडियो में आयाशा ने पति पर उसका शोषण करने का आरोप लगाया था। आयशा का 2018 में आरिफ खान से निकाह हुआ था। पुलिस ने आयशा के पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार साबरमती रिवरफ्रंट वेस्ट पुलिस के इंस्पेक्टर वीएम देसाई ने बताया है कि आरिफ को पाली से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


इससे पहले पुलिस की एक टीम उसके जालोर स्थित घर पर गई थी लेकिन वह वहां नहीं मिला था। इसके बाद तकनीक की मदद लेकर आरोपी को पाली से पकड़ा गया है। अब उसे मंगलवार को ट्रांजिट रिमांड पर अहमदाबाद लाया जाएगा। जालोर के पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह का कहना है कि पूरा ऑपरेशन गुजरात पुलिस का था। जालोर पुलिस ने हमारा पूरा सहयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयशा अहमदाबाद के रिलीफ रोड पर स्थित एसवी कॉमर्स कॉलेज में इकोनॉमिक्स से एमए कर रही थी। इसके अलावा वो निजी कंपनी में काम करती थी। छह जुलाई, 2018 को उसकी आरिफ से शादी हुई थी। आरिफ की तरफ से शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देने के बाद आयशा 10 मार्च, 2020 से पति से अलग अपने घर पर रह रही थी। 25 फरवरी आयशा ने मरने से पहले दो मिनट के वीडियो संदेश में अपने पिता लियाकत अली मकरानी से अपील की थी कि वह उसके पति के खिलाफ घरेलू हिंसा की रिपोर्ट दर्ज न करवाएं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed