{"_id":"60201613436d00773a709feb","slug":"ayatollah-ali-khamenei-says-first-remove-the-washington-ban-and-then-join-the-nuclear-deal","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ईरान प्रतिबंध हटने पर परमाणु समझौते में शामिल होगा', अमेरिका बोला- अभी नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'ईरान प्रतिबंध हटने पर परमाणु समझौते में शामिल होगा', अमेरिका बोला- अभी नहीं
Sun, 07 Feb 2021 10:02 PM IST
स्वाति सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sun, 07 Feb 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
आयतुल्लाह अली खामनेई
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने कहा है कि अगर अमेरिका चाहता है कि ईरान पश्चिमी शक्तियों के साथ किए गए परमाणु समझौते की अपनी प्रतिबद्धता पर वापस लौटे तो पहले उसे सभी प्रतिबंध हटाने होंगे। वहीं अमेरिका ने ईरान के इस शर्त को नकार दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडन के पदभार संभालने के बाद पहली बार खामनेई की यह टिप्पणी प्रसारित की गई है। बाइडन दोबारा ईरान के साथ समझौते के इच्छुक हैं।
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वर्ष 2018 में एकतरफा कार्रवाई करते हुए अमेरिका को समझौते से अलग कर लिया था।
खामनेई ने कहा, ‘‘ अगर वे चाहते हैं कि ईरान अपनी प्रतिबद्धता पर लौटे तो अमेरिका को पहले सभी प्रतिबंध हटाने होंगे। इसके बाद हम इसका सत्यापन करेंगे और देखेंगे कि क्या प्रतिबंध उचित प्रकार से हटाए गए हैं? इसके बाद हम अपनी प्रतिबद्धता का पालन करेंगे।’’
विज्ञापन