2500 में कर सकेंगे हवाई सफर, 128 रूटों पर होगी सस्ती यात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़ान भरने के लिए हो जाइए तैयार, क्योंकि अब सरकार देश के रीजनल यानी क्षेत्रीय इलाकों को हवाई रूटों से जोड़ने वाली किफायती हवाई सेवा शुरू करने जा रही है। योजना को इस तरह तैयार किया गया है कि हर आम नागरिक हवाई यात्राओं का लुत्फ ले सके। इसलिए योजना का नाम UDAN यानी 'उड़े देश का हर नागरिक' रखा गया है।
यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यू इंडिया विजन का हिस्सा है। उम्मीद की जा रही है कि योजना इसी अप्रैल से अमल में आ जाएगी। द फाइनेंशियल एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू ने 128 रीजनल रूटों को 'उड़ान' से जोड़ा है। इस योजना के तहत एक घंटे के हवाई सफर का किराया ढाई हजार रुपये रखा गया है।
#UDAN network will cover the whole country, giving a major economic boost to hinterland areas. New routes announced today #TransformingIndia pic.twitter.com/oOUHHrJWo7
विज्ञापन विज्ञापन— Ashok Gajapathi Raju (@Ashok_Gajapathi) March 30, 2017
आपके लिए योजना की काम की बातें
नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू ने गुरुवार को 128 क्षेत्रीय रूटों को हवाई मार्गों से जोड़ने का एलान किया। पांच ऑपरेटर इन रूटों पर अपनी सेवा देंगे। उड्डयन मंत्री ने कहा कि दूर दराज के इलाकों को प्रमुख आर्थिक बढ़ावा देते हुए 'उड़ान' योजना से पूरे देश को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि 'उड़ान' से रोजगार और निवेश की दृष्टि में आर्थव्यवस्था पर सकारात्मक असर पड़ेगा। राज्य विमानन मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि क्षेत्रीय हवाई सफर की यह योजना अप्रैल माह से शुरू होगी।
इस योजना की महत्वपूर्ण बातें-
- 45 से ज्यादा हवाई अड्डों को इस योजना से जोड़ा जाएगा।
- एयर इंडिया और इसकी सहायक एयरलाइन संबद्ध सेवाएं, स्पाइसजेट, एयर डेक्कन, एयर ओडिशा और टर्बो मेघा ये पांच एयरलाइन ऑपरेटर 19 से 78 सीटों वाले हवाई जहाज चलाएंगे।
- वठिंडा, पुदुचेरी और शिमला हवाई अड्डों को योजना से जोड़ा जाएगा।
New #UDAN routes awarded on 30.03.2017 (1/5) pic.twitter.com/CpT0TCXJrM
— Ashok Gajapathi Raju (@Ashok_Gajapathi) March 30, 2017
New #UDAN routes awarded on 30.03.2017 (2/5) pic.twitter.com/AZKsv7iJaw
— Ashok Gajapathi Raju (@Ashok_Gajapathi) March 30, 2017
New #UDAN routes awarded on 30.03.2017 (3/5) pic.twitter.com/tiCWd3CRtk
— Ashok Gajapathi Raju (@Ashok_Gajapathi) March 30, 2017
New #UDAN routes awarded on 30.03.2017 (4/5) pic.twitter.com/x1AuNPoMHs
— Ashok Gajapathi Raju (@Ashok_Gajapathi) March 30, 2017
New #UDAN routes awarded on 30.03.2017 (5/5) pic.twitter.com/GHT4kc8WE0
— Ashok Gajapathi Raju (@Ashok_Gajapathi) March 30, 2017
-50 फीसदी सीटों पर एक घंटे के हवाई सफर के लिए एक तरफ के सफर का किराया 2500 रुपये लिया जाएगा। जयंत सिन्हा ने बताया कि योजना कई लाभ दे रही है। एयरपोर्ट का चार्ज नहीं लिया जा रहा है। रूटों पर तीन साल के लिए विशेष लाभ दिया जा रहा है।