फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Average rainfall in india 2018: 99 percent of monsoon rains in just 99 hours in 22 cities

अब तक 90 फीसदी से ज्यादा बारिश, 22 शहरों में महज 99 घंटों में हुई मॉनसून की 95 फीसदी बारिश

Sat, 08 Sep 2018 04:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 08 Sep 2018 04:03 PM IST
विज्ञापन
Average rainfall in india 2018: 99 percent of monsoon rains in just 99 hours in 22 cities
मॉनसून
निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक 10 सितंबर के बाद मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी। मॉनसून की विदाई से पहले एक सिस्टम सक्रिय हुआ है, जिससे छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और पंजाब में शुक्रवार को अच्छी बारिश हुई। 
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के डीजी केजे रमेश के मुताबिक- इस सिस्टम से अगले तीन दिन तक मध्य और उत्तर भारत में बारिश होगी। मानसून विभाग के आंकड़ों के मुताबिक देश में शुक्रवार तक 93 फीसदी बारिश हुई। यानी 7 फीसदी कम। 
विज्ञापन


आंकड़ों से पता चला कि दिल्ली, मुंबई समेत देश के 22 बड़ी आबादी शहरों में जो बारिश हुई है, वो महज 99 घंटों में हुई। उसमें से भी आधी तो 33 घंटे में हो गई। यानी बारिश की रफ्तार काफी तेज रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शहर अब तक बारिश
दिल्ली 99 घंटे
अहमदाबाद 46 घंटे
जयपुर 90 घंटे
अजमेर 90 घंटे
लखनऊ 120 घंटे
बेंगलुरू 120 घंटे
मुंबई 134 घंटे (50 %)
*आंकड़े मौसम विभाग के। 

देश का हाल 

* 24 राज्यों में अब तक सामान्य से कम बारिश हुई, मणिपुर में तो आधी भी नहीं हो सकी 
* 53 फीसदी कम बारिश हुई अब तक मणिपुर में यानी अाधी से भी कम 
* 41 फीसदी कम बारिश हुई मेघालय में, अरुणाचल में भी 36% कम 

मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात भी सामान्य से पीछे 

मध्य प्रदेश में अब तक सामान्य से 5% कम बारिश हुई। राजस्थान में 11 % कम, तो गुजरात में 22% कम, वहीं झारखंड में अब तक सामान्य से 18% कम बारिश हुई। 

पंजाब में 16% कम बारिश हुई। हरियाणा में 20%, बिहार में 16% कम बारिश हुई है। 

उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ और महाराष्ट्र में बारिश सामान्य है। ओडिशा में 17%, छत्तीसगढ़ में 3% ज्यादा बारिश हुई। 

दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार हैं। 

उत्तराखंड के चमोली जिले में घाट क्षेत्र के सगोला बगड़ में गुरुवार रात बादल फट गया। इसके बाद लोगों ने भाग कर जान बचाई। वहीं, पहाड़ी से आए मलबे में कई गोशालाएं व मवेशी दब गए। बाढ़ से खेती को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed