ऑटो में फोन छुपाकर महिला का वीडियो बनाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेंगलुरु पुलिस एक ऑटोरिक्शा चालक की तलाश कर रही है जिस पर कथित रूप से अपने मोबाइल पर ऑटो में बैठी महिला यात्रियों के वीडियो बनाने की बात सामने आई है। पुलिस एक महिला के फेसबुक पोस्ट की भी जांच कर रही है। बेंगलुरु के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) हितेंद्र ने बीबीसी को बताया, "हमारे अधिकारी उस रिक्शा चालक को ट्रैक करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि मामले में अभी औपचारिक तौर पर शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है, हम मामले की जांच कर रहे हैं।"
आकांक्षा गौतम का फेसबुक पोस्ट वायरल होने का बाद सुरक्षा कारणों से उसे हटा दिया गया है। उनके पोस्ट में लिखा है कि किस प्रकार 24 जुलाई को बरसात हो रही थी जब उन्होंने एक ऑटोरिक्शा लिया। फेसबुक पोस्ट में लिखा था, '' ... कुछ देर बाद, जब ऑटोरिक्शा चालक ने सडक पर एक गड्ढे से बचने के लिए ऑटो घुमाया तो ऑटो की छत से एक मोबाइल फोन आकांक्षा के पैरों के पास गिरा।
आकांक्षा ने इस फोन की जांच की तो उन्हें पता चला कि इस पर कैमरा वीडियो मोड में ऑन था और फ्लैश लाइट भी ऑन थी।'' इस फोन को ऑटो की छत पर चिपकाया गया था ताकि इसके जरिए महिला यात्रियों के शरीर के ऊपर के हिस्से की रिकॉर्डिंग की जा सके। आकांक्षा के फोन उठाते ही ऑटोचालक को अंदाजा हो गया कि कुछ गडबड हो सकती है। उन्होंने सोचा कि वे बाद में अपने दोस्तों की मदद लेंगी।
ड्राइवर को भी पता चल गया कि आकांक्षा गुस्से में है और उन्होंने इसके लिए माफी मांगी। आकांक्षा लिखती हैं, "गाडी रोककर वो पैर छूकर माफी मांगने लगा। उसका मुंह मेरे पास था और मेरे पास कोई रास्ता नहीं था, मैंने उसके मुंह पर पैर मारा और कहा कि वो चुपचाप चलता रहे नहीं तो मैं चिल्लाकर पुलिस को बुलाऊंगी।"
ऑटो से उतरने के बाद आकांक्षा ने अपने दोस्तों को फोन करना शुरू किया। ड्राइवर ने उनके हाथों से फोन छीन कर भागने की कोशिश की। इस दौरान कुछ लोग वहां इकट्ठा हो गए लेकिन उन्होंने आकांक्षा को ऑटोचालक को छोड देने के लिए कहा। आकांक्षा ने अपने पोस्ट में लिखा, "इन लोगों ने इतना हल्ला मचाया कि मुझे और मेरी दोस्त को उसे जाने देना पडा।
वो एक हंसी के साथ वहां से चला गया और उसके चेहरे पर पछतावे के कोई भाव नहीं थे। मुझे नहीं पता कि मैं उसके सिवा क्या करती!" वे लिखती हैं, "मैं महिलाओं के साथ होने वाले बलात्कार, यौन हिंसा, उन्हें मार दिए जाने की खबरें पढती हूं, लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि ये सब मेरे साथ होगा। लेकिन ऐसा हुआ। और यह किसी के साथ भी हो सकता है।"