{"_id":"5dde53618ebc3e54c548fdf7","slug":"australian-prime-minister-scott-morrison-will-return-india-three-artefacts-on-january-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत दौरे पर 'द्वारपाल' लेकर आएंगे ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत दौरे पर 'द्वारपाल' लेकर आएंगे ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन
Wed, 27 Nov 2019 04:18 PM IST
Mohit Mudgal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mohit Mudgal
Updated Wed, 27 Nov 2019 04:18 PM IST
विज्ञापन
स्कॉट मॉरिसन
- फोटो : file photo
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने बुधवार को कहा कि वे भारत को सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण तीन कलाकृतियां वापस करेंगे। ये कलाकृतियां न्यूयॉर्क स्थित भारतीय मूल के डीलर से खरीदी गई हैं। बता दें स्कॉट मॉरिसन जनवरी में भारत दौरे पर आ रहें हैं।
विज्ञापन
नेशनल गैलरी ऑफ ऑस्ट्रेलिया द्वारा ये कलाकृतियां सुभाष कपूर नाम के एक व्यक्ति ने खरीदी थी। भारत और अमेरिका में कपूर के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई चल रही है। गैलरी द्वारा किए गए शोध के बाद उन्होंने स्वेच्छा से भारत को कलाकृतियां वापस करने का निर्णय लिया है। लौटाई जा रही कलाकृतियां तमिलनाडु के 15 वीं सदी के द्वारपालों का जोड़ा और छठी से 8वीं शताब्दी के बीच राजस्थान या मध्य प्रदेश के नागराज की हैं।
विज्ञापन