फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Australia Dy PM Richard Marles India Visit Updates Meeting Rajnath Singh and other program news in hindi

Richard Marles In India: ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी PM मार्ल्स और राजनाथ सिंह की मुलाकात; सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

Wed, 04 Jun 2025 03:57 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 04 Jun 2025 03:57 PM IST
सार

बैठक के बाद भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर लिखा कि 'ऑस्ट्रेलियाई उप-प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस के साथ बैठक में भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा साझेदारी की समीक्षा की गई।'

विज्ञापन
Australia Dy PM Richard Marles India Visit Updates Meeting Rajnath Singh and other program news in hindi
भारत और ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्रियों के बीच हुई बैठक - फोटो : एक्स/राजनाथ सिंह

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस भारत दौरे पर हैं। बुधवार को ऑस्ट्रेलिया रक्षा मंत्री ने भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस मुलाकात में भारत और ऑस्ट्रेलिया ने अपने रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने का संकल्प लिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले के प्रति नई दिल्ली की दृढ़ प्रतिक्रिया के लिए ऑस्ट्रेलिया के समर्थन की सराहना की। इससे पहले रिचर्ड मार्लेस ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पहुंचकर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्लेस को दिल्ली स्थित मानेकशॉ सेंटर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 
विज्ञापन


भारत समेत चार देशों के दौरे पर निकले हैं मार्लेस
ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्लेस दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया के साथ रक्षा संबंधों को मजबूत करने के लिए भारत समेत चार देशों के दौरे पर हैं। मार्लेस भारत के अलावा मालदीव, श्रीलंका और इंडोनेशिया के दौरे पर हैं। रिचर्ड मार्लेस का दक्षिण एशिया दौरा 2 जून को शुरू हुआ था। रिचर्ड मार्लेस के भारत दौरे को लेकर भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त ने कहा कि मार्लेस का यह भारत दौरा, दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी की पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर मार्लेस का भारत दौरा हो रहा है। जिसने दोनों पक्षों के बीच, विशेष रूप से समुद्री क्षेत्र में, गहरे रक्षा संबंधों को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Supreme Court: पत्रकारों से मारपीट किए जाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मध्य प्रदेश सरकार को जारी किया नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन


 
रक्षा सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा
बैठक के बाद भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर लिखा कि 'ऑस्ट्रेलियाई उप-प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस के साथ बैठक में भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा साझेदारी की समीक्षा की गई। इनके नेतृत्व में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग मजबूत हो रहा है और यह हमारी रणनीतिक साझेदारी का अहम स्तंभ बनकर उभरा है। पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के एकमत समर्थन के लिए भारत, ऑस्ट्रेलिया को धन्यवाद देता है।'

राजनाथ सिंह और ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री की बैठक में जिन मुद्दों पर बात हुई, उनमें हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र की सुरक्षा का मुद्दा प्रमुख रहा। हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र में चीन अपनी ताकत बढ़ा रहा है। अपने भाषण में रिचर्ड मार्लेस ने कहा, भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया का संबंध उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि आतंकवाद से निपटने में ऑस्ट्रेलिया भारत और सभी देशों के साथ खड़ा है। ऑस्ट्रेलियाई उप प्रधानमंत्री ने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम होने का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हम आतंकवाद की चुनौतियों से निपटने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा, 'हमें लगता है कि भारत के साथ हमारा रणनीतिक तालमेल पहले कभी इतना मजबूत नहीं रहा। यह दोस्तों के साथ मिलकर काम करने का समय है और हम निश्चित रूप से भारत को इसी नजरिए से देखते हैं।' 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed