फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AUNO Amar Ujala National Olympiad 2025 know importance Future subjects like Tech and Artificial Intelligence

AUNO: अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड 2025 में टेक एंड एआई जैसे भविष्य के विषय, इनकी आज भी जरूरत; जानिए इसकी अहमियत

Sun, 01 Jun 2025 06:05 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 01 Jun 2025 06:05 AM IST
सार

अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड 2025 में इस साल टेक एंड एआई जैसे भविष्य के विषय को भी शामिल किया गया है। हालांकि, ये आज की भी जरूरत हैं। यह विषय समय की मांग ही नहीं, बल्कि नई शिक्षा नीति 2020 और डिजिटल इंडिया की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जानिए इसकी अहमियत

विज्ञापन
AUNO Amar Ujala National Olympiad 2025 know importance Future subjects like Tech and Artificial Intelligence
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) केवल किताबों तक सीमित नहीं रह गया है। अब यह हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बन चुका है। यह जरूरी हो गया है कि हमारे छात्र सिर्फ उपभोक्ता न बनें, बल्कि तकनीक के समझदार उपयोगकर्ता और आने वाले कल के इनोवेटर बनें। इसी सोच के साथ अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड (AUNO) में इस वर्ष से एक नया विषय जोड़ा गया है - ‘टेक एंड एआई’ (Technology and Artificial Intelligence)। यह विषय न केवल समय की मांग है, बल्कि नई शिक्षा नीति 2020 और डिजिटल इंडिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।

विज्ञापन


QR कोड को स्कैन कर करें आवेदन

अधिक जानकारी के लिए इस टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें : 1800-121-1166

  • छात्र-छात्राएं QR कोड स्कैन करके सीधे आवेदन कर सकते हैं।
  • स्कूलों के माध्यम से भी amarujalaolympiad.com पर आवेदन किया जा सकता है। 

AUNO Amar Ujala National Olympiad 2025 know importance Future subjects like Tech and Artificial Intelligence
एआई (प्रतीकात्मक) - फोटो : AI
कंपनियों को ऐसे टैलेंट की जरूरत होगी
आज टेक्नोलॉजी और AI हमारे रोज के जीवन - जैसे कि स्वास्थ्य सेवाओं, ट्रैफिक मैनेजमेंट, बैंकिंग, ऑनलाइन खरीदारी, मनोरंजन और यहां तक कि शिक्षा का अहम हिस्सा बन चुके हैं। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के अनुसार आने वाले 10 वर्षों में दुनिया भर में 97 मिलियन नई नौकरियां AI और टेक्नोलॉजी से जुड़ी होंगी। कंपनियों को ऐसे टैलेंट की जरूरत होगी जो एआई साक्षर, टेक्नोलॉजिकल स्किल्स से लैस और डिजिटल रूप से आत्मनिर्भर हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

AUNO Amar Ujala National Olympiad 2025 know importance Future subjects like Tech and Artificial Intelligence
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) - फोटो : Freepik
टेक एंड एआई विषय के माध्यम से छात्र अपनी सोच, तर्कशक्ति, तकनीकी समझ और डिजिटल आत्मनिर्भरता को परख सकेंगे। यह विषय छात्रों को केवल उपभोक्ता नहीं, बल्कि समझदार यूजर और भविष्य के समाधानकर्ता बनने की दिशा में तकनीक का सही उपयोग करना सिखाता है।
विज्ञापन

AUNO Amar Ujala National Olympiad 2025 know importance Future subjects like Tech and Artificial Intelligence
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) - फोटो : Freepik
नई विषय सूची कक्षा-वार इस प्रकार है
  • कक्षा 3–5: इंग्लिश, गणित, सामान्य ज्ञान, लॉजिकल रीजनिंग।
  • कक्षा 6–10: इंग्लिश, लॉजिकल रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान, फाइनेंशियल अवेयरनेस, टेक एंड एआई।
  • कक्षा 11–12: इंग्लिश, लॉजिकल रीजनिंग, फाइनेंशियल अवेयरनेस, टेक एंड एआई।

AUNO Amar Ujala National Olympiad 2025 know importance Future subjects like Tech and Artificial Intelligence
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस - फोटो : Freepik
पुरस्कार
  • जिला स्तर : मेडल और प्रमाण पत्र।
  • राज्य स्तर : नकद पुरस्कार + शील्ड + प्रमाणपत्र।
  • राष्ट्रीय स्तर : नकद पुरस्कार + ट्रॉफी + प्रमाणपत्र।

AUNO Amar Ujala National Olympiad 2025 know importance Future subjects like Tech and Artificial Intelligence
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस - फोटो : Amar Ujala
मुफ्त डैशबोर्ड और अध्ययन सामग्री
AUNO के प्रतिभागी छात्रों को मिलेगा एक विशेष डैशबोर्ड (amarujalaolympiad.com), जो न केवल परीक्षा की तैयारी में मदद करेगा, बल्कि उन्हें टेक्नोलॉजी का उपयोग करना भी सिखाएगा।

डैशबोर्ड पर उपलब्ध सुविधाएं
  • इंटरऐक्टिव और यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस।
  • मुफ्त प्रैक्टिस मैटेरियल और मॉक टेस्ट।
  • प्रदर्शन ट्रैकिंग और सेल्फ-एनालिसिस टूल।

AUNO Amar Ujala National Olympiad 2025 know importance Future subjects like Tech and Artificial Intelligence
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस - फोटो : फ्रीपिक
परीक्षा संरचना (दो चरणों में आयोजन)
  • लेवल 1 (स्कूल स्तर): 6 नवंबर – 13 नवंबर 2025।
  • लेवल 2 (राष्ट्रीय स्तर): चयनित छात्रों के लिए।
  • प्रतिशत चयन: 20% उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र लेवल 2 के लिए योग्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed