फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AUNO 2025 Amar Ujala National Olympiad Registration Open Knowledge and future prospects will be strengthened

AUNO 2025: अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू; ज्ञान व भविष्य की संभावनाएं होंगी मजबूत; जानिए

Sat, 24 May 2025 05:59 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 24 May 2025 05:59 AM IST
सार

अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। यह एक ऐसा आयोजन है जहां ज्ञान को मिलती है पहचान। इससे परीक्षा छात्र-छात्राओं के आत्मविश्वास, ज्ञान व भविष्य की संभावनाओं को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
AUNO 2025 Amar Ujala National Olympiad Registration Open Knowledge and future prospects will be strengthened
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड (AUNO) 2025 का आगाज हो गया है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता उन छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो न केवल अपनी प्रतिभा को पहचान दिलाना चाहते हैं बल्कि भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी खुद को तैयार करने में जुटे हैं। इस वर्ष ओलंपियाड में विषयों की व्यापकता और वर्गीकरण को और बेहतर बनाया गया है। इससे नई शिक्षा नीति के अनुरूप छात्रों को अपने कौशल और क्षमता को पहचानने में मदद मिलेगी। यह ओलंपियाड छात्रों के बहुआयामी विकास का एक सशक्त माध्यम है, जो उनके आत्मविश्वास, ज्ञान और भविष्य की संभावनाओं को मजबूत करेगा।
विज्ञापन


AUNO क्यों है ख़ास
यह प्रतियोगिता नई शिक्षा नीति के विज़न को साकार करती है। इसके साथ ही छात्रों को असली प्रतिस्पर्धा का अनुभव और समग्र विकास का मौका देती है। इसके ब्रांड एंबेसडर आर. माधवन छात्रों को प्रेरित करते हुए कहते हैं, जीतने के लिए ज़रूरी है अभ्यास, और अभ्यास के लिए ज़रूरी है प्रतियोगिता की आदत।
विज्ञापन


कक्षावार नई विषय सूची
  • कक्षा 3–5 : इंग्लिश, गणित, सामान्य ज्ञान, लॉजिकल रीज़निंग
  • कक्षा 6–10 : इंग्लिश, लॉजिकल रीज़निंग, सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान, फाइनेंशियल अवेयरनेस, टेक एंड एआई
  • कक्षा 11–12 : इंग्लिश, लॉजिकल रीज़निंग, फाइनेंशियल अवेयरनेस, टेक एंड एआई
(विस्तृत जानकारी amarujalaolympiad.com पर उपलब्ध है।)

दो चरणों में होगा आयोजन
  • लेवल 1 (स्कूल स्तर) : 6 नवंबर – 13 नवंबर 2025
  • लेवल 2 (राष्ट्रीय स्तर) : चयनित छात्रों के लिए
  • प्रतिशत चयन : 20% उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र लेवल 2 के लिए योग्य होंगे
पुरस्कार
  • जिला स्तर : मेडल और प्रमाण पत्र
  • राज्य स्तर : नकद पुरस्कार, शील्ड, प्रमाण पत्र
  • राष्ट्रीय स्तर : नकद पुरस्कार, ट्रॉफी, प्रमाण पत्र
QR कोड को स्कैन कर करें आवेदन
छात्र-छात्राएं  QR कोड को स्कैन करके सीधे आवेदन कर सकते हैं। स्कूलों के माध्यम से amarujalaolympiad.com पर भी आवेदन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed