फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Audio record viral on whatsapp of SP district president of Varanasi

46 लाख खर्च करके पाई वाराणसी जिलाध्यक्ष की कुर्सी, अखिलेश दरबार पहुंचा ऑडियो

Sun, 15 May 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 15 May 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Audio record viral on whatsapp of SP district president of Varanasi
सीएम अखिलेश यादव के साथ सतीश फौजी - फोटो : Facebook

‘46 लाख खर्च किया हूं जिलाध्यक्ष की कुर्सी पाने को...।’ यह उस ऑडियो क्लिप का अंश है, जिसके वाट्सएप पर वायरल होने के बाद शनिवार को समाजवादी पार्टी में हड़कंप मच गया। ऑडियो क्लिप में आवाज सपा जिलाध्यक्ष सतीश फौजी की बताई गई है। जबकि, सतीश फौजी का कहना है कि पार्टी की सभा और बैठकों में मेरे तकरीबन 46 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। मेरी इस बात को तोड़ मरोड़ कर ऑडियो क्लिप के रूप में वायरल किया गया है।

विज्ञापन


इस पूरे घटनाक्रम से पार्टी हाईकमान को अवगत कराऊंगा। अनुशासनहीनता करने वालों के खिलाफ हर हाल में कार्रवाई होगी। उधर, चुनावी साल में एक के बाद एक ऐसे मामलों से पार्टी की रणनीतिकार चिंतित हैं। वहीं, सपा जिलाध्यक्ष के विरोधियों को बैठे बैठाए एक और बड़ा मुद्दा मिल गया है। बताया जा रहा है कि ऑडियो क्लिप पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचा दी गई है। 
विज्ञापन


दरअसल, सपा के फ्रंटल संगठनों की कार्यकारिणी में फेरबदल होना है। साथ ही, विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विधानसभा प्रभारियों की नए सिरे से नियुक्ति की जानी है। इसी को लेकर पार्टी कार्यकर्ता रोहित यादव से सपा जिलाध्यक्ष की बातचीत की ऑडियो क्लिप वायरल हुई है। गालीगलौज और जिलाध्यक्ष बनने के लिए 46 लाख रुपये खर्च करने की बात से पार्टी में खलबली मच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ चक्काजाम

Audio record viral on whatsapp of SP district president of Varanasi
सतीश फौजी के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : Facebook

बता दें कि हाल ही में राज्य मंत्री सुरेंद्र पटेल और फौजी के बीच आपसी खींचतान में पार्टी नेतृत्व को हस्तक्षेप करना पड़ा था। उसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बदसलूकी का मामला उठा और अब ऑडियो क्लिप ने एक और बखेड़ा खड़ा कर दिया है। इस पूरे प्रकरण पर सपा जिलाध्यक्ष सतीश फौजी ने कहा कि ‘मुझे पार्टी के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी नेताजी ने दी है। मैं उनके सामने झूठ नहीं बोल सकता। पार्टी को धोखा नहीं दे सकता।

पार्टी के फ्रंटल संगठन के लोगों का शुक्रवार की रात फोन आया था। इस दौरान बातचीत में मैंने कहा कि आगे विधानसभा चुनाव है। पार्टी की सभा और बैठकों में मेरे तकरीबन 46 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। मेरी इन बातों को तोड़मरोड़ कर ऑडियो क्लिप वायरल कर दी गई। यह अनुशासनहीनता बरदाश्त नहीं की जाएगी। पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार कार्रवाई होगी।’

गौरतलब है कि सपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ 12 मई को मुख्यमंत्री के सामने बाबतपुर एयरपोर्ट पर नारेबाजी के बाद असंतुष्ट कार्यकर्ताओं ने शनिवार की शाम पांडेयपुर चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। सतीश फौजी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप था कि जिलाध्यक्ष पार्टी और फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओें के साथ अपमानजनक और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हैं। मांग की गई कि फौजी को जिलाध्यक्ष पद से हटाया जाए। पुलिस ने किसी तरह से सबको शांत कराकर जाम खुलवाया। इस दौरान गौरव गुप्ता गोलू, राहुल यादव, लालू गुप्ता, रवि तिवारी, विशाल चौरसिया, मनोज गुप्ता, विशाल सेठ, भीम भाटिया, अर्पित श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed