फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AU Students seek termination of Student union president

अब इलाहाबाद विवि में मचा राष्ट्रगान पर घमासान

Wed, 10 Aug 2016 04:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 10 Aug 2016 04:38 AM IST
विज्ञापन
AU Students seek termination of Student union president
इलाहाबाद विश्वविद्यालय - फोटो : Getty

अभी सादियाबाद स्थित एमए कॉन्वेंट स्कूल में राष्ट्रगान की उपेक्षा का मामला शांत नहीं हुआ है कि अब इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में राष्ट्रगान की अनदेखी को लेकर घमासान शुरू हो गया है। छात्र नेता राणा यशवंत प्रताप सिंह की अगुवाई में छात्रों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपकर निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह तथा अन्य के खिलाफ मुकदमा लिखकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर को भी ज्ञापन सौंपा। इसके विपरीत ऋचा ने आरोपों का खंडन किया है। बॉटनी विभाग में सोमवार को शुरू इंस्पायर कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में पहुंचे हैदराबाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अप्पाराव पोडिले का ऋचा सिंह की अगुवाई में तीव्र विरोध हुआ था।
विज्ञापन


छात्र-छात्रा सभागार में भी घुस गए थे। विभागाध्यक्ष तथा कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर अनुपम दीक्षित का कहना है कि जब छात्र पहुंचे तो राष्ट्रगान चल रहा था। इसके बावजूद उनका विरोध जारी रहा। अब इसे लेकर विरोध प्रदर्शन भी शुरू हो गया है। कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्रों ने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की। छात्र ऋचा सिंह, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष शालू यादव समेत अन्य लोगों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा लिखकर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। उन्होंने चीफ प्रॉक्टर को ज्ञापन सौंपकर निष्कासन की भी मांग की। इसके बाद छात्रों ने छात्रसंघ भवन पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन सौंपने वालों में राणा के अलावा अवधेश कुमार तिवारी, सूर्यभान सिंह, दुर्गेश नंदन मिश्र नंदनी, मोनू ठाकुर आदि शामिल रहे। उधर, ऋचा सिंह की अगुवाई में छात्र संगठनों की बैठक में इस आरोप का खंडन किया गया। उनका कहना था कि बॉटनी विभाग में प्रदर्शन के दौरान कोई राष्ट्रगान नहीं हो रहा था। 

ऋचा ने राष्ट्रगान के नाम पर राजनीति करने और लोगों की भावना को भड़काकर परिसर का माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया। ऋचा के साथ छात्रों ने विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अनुपम दीक्षित से भी वार्ता की। उनका कहना था कि यदि राष्ट्रगान के दौरान विरोध प्रदर्शन हुआ था तो चीफ प्रॉक्टर से इसकी लिखित शिकायत क्यों नहीं की गई। ऋचा का यह भी कहना था कि हाल में दो कैमरे लगे हैं। उनकी वीडियो फुटेज उपलब्ध कराई जाए। अन्यथा, विभागाध्यक्ष अपना बयान वापस लें। बैठक में अखिलेश गुप्ता, चंदन सिंह, अंकुश यादव, अजीत यादव विधायक, डीपी यादव, सुनील मौर्य, गौरव आदि मौजूद रहे।

कुलपति के खिलाफ बना संयुक्त मोर्चा

AU Students seek termination of Student union president
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ छात्र-छात्राओं की ओर से संयुक्त अभियान चलाने की घोषणा की गई है।

छात्र संगठनों की मंगलवार को हुई बैठक में सर्वदलीय संयुक्त मोर्चा का गठन किया गया।

मोर्चा के बैनर तले परिसर में व्याप्त अनियमितता, छात्र नेताओं के निष्कासन, निलंबन, कुलपतिकी कार्यशैली के खिलाफ आंदोलन की घोषणा की गई। बैठक में निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह, अखिलेश गुप्ता, चंदन सिंह, अंकुश यादव, अजीत यादव विधायक, डीपी यादव, गौरव, सुनील मौर्य आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed