फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Attempts being made to hush up Haveri gangrape case by offering money, alleges Bommai

Karnataka: 'पैसे देकर दुष्कर्म के मामले को दबाने का प्रयास कर रही पुलिस', पूर्व मुख्यमंत्री बोम्मई का आरोप

Sun, 14 Jan 2024 06:30 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 14 Jan 2024 06:30 PM IST
सार

Karnataka: हावेरी की घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि पुलिस ने मामले को बंद करने के लिए पीड़िता को पैसे की पेशकश की है। उन्होंने कहा, सरकार को इस घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन करना चाहिए।

विज्ञापन
Attempts being made to hush up Haveri gangrape case by offering money, alleges Bommai
Basavaraj Bommai - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्माई ने हावेरी की घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने पीड़िता को पैसे की पेशकश करके दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि घटना को दबाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


घटना हावेरी जिले के हंगल तालुक में आठ जनवरी हुई थी। एक अंतरधार्मिक जोड़ा होटल में ठहरा हुआ था। छह लोग कथित तौर पर होटल में उनके कमरे में घुसे थे और उन पर हमला कर दिया था। वीडियो सामने आने के बाद दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन


बोम्मई ने दावा किया कि हावेरी की पुलिस ने मामले को बंद करने के लिए पीड़िता को पैसे की पेशकश की है। उन्होंने कहा, सरकार को इस घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन करना चाहिए। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कल हावेरी का दौरा करेंगे। भाजपा को उम्मीद है कि वह इस मामले को लेकर बात करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता ने दावा किया कि स्थानीय पुलिस को भाजपा के महिला प्रतिनिधिमंडल के हावेरी जाने की सूचना मिली तो वह पीड़िता को सिरसी ले गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस तरह की ही सियासत करती रही है। उनसे और क्या उम्मीद की जा सकती है। 

छब्बीस वर्षीय पीड़िता के मुताबिक वह अल्पसंख्यक समुदाय से है। घटना आठ जनवरी को हुई। पुलिस ने बताया कि वह दोपहर एक बजे कर्नाटक परिहवन निगम के एक ड्राइवर (40 वर्षीय) के साथ होटल के कमरे में पहुंची थी। जिसके साथ वह पिछले तीन साल से रिश्ते में है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की धारा भी जोड़ी है। महिला ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया था। 


महिला ने यह भी कहा है कि आरोपियों के करीबी लोग उस पर मामला वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। उसे लाखों रुपये की पेशकश कर रहे हैं। गिरोह ने होटल में मारपीट की घटना का पूरा वीडियो बनाया था। पुलिस ने बताया कि बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। एक वीडियो में छह लोग कमरे का दरवाजा खटखटाते दिख रहे हैं। जब आदमी दरवाजे को खोलता है, तो हमलावर अंदर घुसते हैं। उनके लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं। फिर उन पर हमला कर देते हैं। महिला बुर्के से अपना चेहरा ढकने का प्रयास करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed