फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Attackers kill a teachers mother and her child in Kolkata, six in police custody

कोलकाता : शिक्षक मां और बेटे की निर्मम हत्या, पुलिस ने पति समेत छह को हिरासत में लिया

Wed, 08 Sep 2021 02:43 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 08 Sep 2021 02:43 AM IST
सार

  • पुलिस ने कोलकाता के बेहला थाना इलाके से एक बहुमंजिला इमारत की तीसरी मंजिल से दोनों का शव बरामद किया
  • इस घटना में मृत महिला के पति व ट्यूशन टीचर समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस कर रही पूछताछ 

विज्ञापन
Attackers kill a teachers mother and her child in Kolkata, six in police custody
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के बेहला थाना इलाके से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। हमलावरों ने एक घर में ऑनलाइन क्लास कर रहे 14 साल के बच्चे और उसकी स्कूल टीचर मां की बेरहमी से चाकू से हत्या कर दी। पति के वापस घर लौटने पर उसे महिला व बच्चे के शव खून से लथपथ मिले। यह घटना सोमवार शाम की है। पुलिस ने मंगलवार को घटना की जानकारी दी थी।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया, कोलकाता के बेहला थाना इलाके से एक बहुमंजिला इमारत की तीसरी मंजिल से दोनों के शव बरामद किए गए। पुलिस ने इस पूरी घटना में मृत महिला सुष्मिता मंडल (35) के पति तपन मंडल व ट्यूशन टीचर समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पता चला है कि बच्चे को उस समय मौत के घाट उतारा गया जब वह ऑनलाइन क्लास कर रहा था।

विज्ञापन


स्कूल ड्रेस में ही खून से लथपथ मासूम बच्चे का शव बिस्तर पर पड़ा मिला जबकि महिला का शव जमीन पर था। आशंका जताई जा रही है कि मां- बेटे की एक से ज्यादा हमलावरों द्वारा किचन में इस्तेमाल होने वाले बड़े चाकू से हत्या की गई। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति-पत्नी के बीच चल रही थी अनबन
पड़ोसियों का कहना है कि बच्चे के पिता के विवाहेतर संबंध थे इसकी वजह से काफी समये से पत्नी से अनबन चल रही थी। लालबाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय की ओर से मंगलवार को जारी बयान में बताया गया है कि मां और बेटे के क्षत-विक्षत शव मिले। महिला के पति तपन मंडल पेशे से बैंक कर्मचारी हैं।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, ट्यूशन टीचर जब घर आई थी तो अंदर से दरवाजा बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो वह वापस चली गई थी। साथ ही जिस फोन पर समरजीत की आनलाइन क्लास चल रही थी वह भी उपलब्ध नहीं है। पड़ोसियों ने कहा कि जब यह घटना घटी, तब चीख-पुकार या हाथापाई की कोई आवाज नहीं आई। यह स्पष्ट नहीं है कि हत्या शत्रुता के कारण हुई है यह कोई दूसरी वजह है। 

सूत्रों के अनुसार, पुलिस पूछताछ में पति की बातों में विसंगति पाई गई है। पुलिस को शक है कि जब शिक्षक पढ़ाने आए थे तो हत्यारा अंदर ही था। क्योंकि तभी अंदर से गेट बंद था और पति ने आकर देखा तो फ्लैट का दरवाजा खुला हुआ था। पुलिस इस मामले में खुलासा करने के लिए स्कूल से भी संपर्क कर रही है। जिससे इस मामले की तह तक पहुंचा जा सके। पुलिस तमाम पहलुओं की जांच में जुटी है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed