{"_id":"5bb8358b867a5534f3640d19","slug":"attack-on-up-bihar-people-in-gujarat-hatred-spreads-in-social-media-after-rape-of-girl-child","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में यूपी-बिहार के लोगों पर हमला, बच्ची से बलात्कार के बाद सोशल मीडिया में फैलाई गई नफरत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात में यूपी-बिहार के लोगों पर हमला, बच्ची से बलात्कार के बाद सोशल मीडिया में फैलाई गई नफरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Updated Sat, 06 Oct 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
rape
गुजरात के साबरकांठा जिले में एक मासूम बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार के बाद प्रदेश में बिहारियों और उत्तर प्रदेश मूल के लोगों पर हमले होने लगे हैं। पिछले हफ्ते एक 14 महीने की बच्ची से कथित रेप के आरोप में बिहार के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जिसके बाद राज्य के कई हिस्सों में गैर गुजरातियों, खासतौर पर उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले लोगों को निशाना बनाया गया है।
पुलिस महानिदेशक शिवानंद झा ने शुक्रवार को बताया कि इस तरह के हमले पिछले एक हफ्ते में गांधीनगर, मेहसाना, साबरकांठा, पाटन और अहमदाबाद जिलों में हुए हैं और इन घटनाओं के संबंध में 170 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर गैर गुजरातियों, खासकर बिहार एवं उत्तर प्रदेश के लोगों के खिलाफ नफरत भरे संदेश फैलाए जाने के बाद ये हमले हुए।
पुलिस ने बताया कि 28 सितंबर को साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर कस्बे के पास एक गांव में 14 माह की बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार हुआ था।
उन्होंने बताया कि बिहार के रहने वाले रविंद्र साहू नाम के मजदूर को घटना वाले दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
झा ने संवाददाताओं को बताया कि गैर गुजरातियों पर हमले के बाद से राज्य के विभिन्न जिलों में अब तक 18 प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं।
उन्होंने कहा,‘‘हमनें 170 लोगों को गिरफ्तार किया है। हम इस तरह की गतिविधियों की किसी भी कीमत में अनुमति नहीं देंगे। हमनें कारखानों और (हाउसिंग) सोसाइटियों में निगरानी बढ़ा दी है। हम सोशल मीडिया संदेशों पर भी सख्त नजर रख रहे हैं।’’
विज्ञापन
बलात्कार का आरोपी बिहार का रहने वाला है, यह पता लगने के बाद क्षत्रिय ठाकोर सेना ने कहा कि अन्य राज्यों के प्रवासी कामगारों को गुजरात में नौकरी नहीं दी जानी चाहिए।
पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति ने यह संदेश फैला दिया कि एक फैक्ट्री में बड़ी संख्या में गैर गुजराती लोगों को नौकरी दी गई है। इसके बाद शुक्रवार की सुबह अरवल्ली जिले के काबोला गांव में एक फैक्ट्री के बाहर 200 लोगों की भीड़ इकट्टी हो गई।
हालांकि, अरवल्ली जिले के पुलिस अधीक्षक मयूर पाटिल ने कहा कि पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर कर दिया और इनमें से 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया और उन पर दंगा भड़काने और दो समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने के आरोप लगाये गये।

नफरत फैलाने वाले संदिग्धों की गिरफ्तारी शुरू
इस बीच कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर ने दावा किया कि उन्होंने कभी भी क्षत्रिय ठाकोर सेना को गैर गुजरातियों पर हमले या हिंसा में शामिल होने के लिए नहीं कहा।
अहमदाबाद अपराध शाखा के साइबर अपराध प्रकोष्ठ ने सोशल मीडिया पर गैर-गुजराती लोगों के खिलाफ नफरत वाले संदेश फैलाने में संदिग्ध रूप से शामिल लोगों को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया है।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जे के भट्ट ने कहा कि दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और कई और भी लोगों को जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा।
इस बीच, बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने पटना में कहा कि गुजरात के साबरकांठा जिले में बच्ची के साथ बलात्कार के बाद वहां बिहार के लोगों पर हमले के लिए ‘कांग्रेस समर्थित संगठन’ जिम्मेदार है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से फोन पर बातचीत के बाद कांग्रेस पर यह आरोप लगाया।
सुशील मोदी ने पटना में संवाददाताओं से कहा कि उन्हें गुजरात के मुख्यमंत्री से जानकारी मिली है कि कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकोर से संबद्ध संगठन ‘ठाकोर सेना’ के 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने कहा कि गुजरात में बिहार के लोग सुरक्षित हैं। वहां की पुलिस और सरकार हिंसा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
गौरतलब है कि पहली बार विधायक बने ठाकोर को बिहार में हाल ही में कांग्रेस सचिव नामित किया गया है। (इनपुट:भाषा)