फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Attack on Marathi family: Fadnavis said FIR filed against govt employee and his wife, accused surrendered

मराठी परिवार पर हमला: फडवीस बोले- सरकारी कर्मचारी और उसकी पत्नी के खिलाफ दर्ज हुई FIR, आरोपी ने किया सरेंडर

Fri, 20 Dec 2024 07:07 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 20 Dec 2024 07:07 PM IST
सार

Maharashtra: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मराठी परिवार से मारपीट के मामले में एक सरकारी कर्मचारी और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, उप मुख्यमंत्री अजित पवार और एकनाथ शिंदे ने कहा कि मराठी लोगों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने आत्मसमर्पण कर दिया है। 

विज्ञापन
Attack on Marathi family: Fadnavis said FIR filed against govt employee and his wife, accused surrendered
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को बताया कि ठाणे जिले के कल्याण में एक मराठी परिवार पर हमला करने के मामले में राज्य सरकार के एक कर्मचारी और उसकी पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कर्मचारी के निलंबन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी अखिलेश शुक्ला महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम (एमटीडीसी) का कर्मचारी है। इस मुद्दे को उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के विधायक अनिल परब ने महाराष्ट्र विधानसभा में उठाया था। जिस पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


क्या हुआ था पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक, यह घटना 18 दिसंबर की रात 8.45 बजे के आसपास हुई। आरोपी और पीड़ित एक इमारत में एक ही मंजिल में रहते थे। प्राथमिकी के मुताबिक, पीड़ित ने शुक्ला को अपने पड़ोसी से अगरबत्ती जलाने को लेकर लड़ते हुए देखा। पीड़ित ने शुक्ला से शांत होने और पूरे मराठी समुदाय के लिए अपशब्द न कहने का आग्रह किया। इस पर आरोपी और उसकी पत्नी गुस्से में आ गए और पीड़ित व उसकी पत्नी की पिटाई कर दी। आरोपियों ने पीड़ित पर धारदार हथियार, लोहे की छड़ी, पाइप और लकड़ी की छड़ों से हमला किया, जिससे उसके हाथ, पैर और चेहरे पर चोटें आईं। आरोपियों ने पीड़ित की पत्नी के साथ भी बदसलूकी की और उन्हें धमकी दी। 
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी: अजित पवार
पुलिस ने शुक्ला (48 वर्षीय) और उनकी पत्नी गीता (45 वर्षीय) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की कई धारओं के तहत मामला दर्ज किया है। उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने विधानसभा में कहा कि मराठी लोगों के खिलाफ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और शुक्ला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया कि शुक्ला और उसकी पत्नी के खिलाफ कल्याण के खड़कपाड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शुक्ला को सरकारी नौकरी से निलंबित किया जाएगा। मराठी लोगों के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मराठी लोगों का अपमान बर्दाश्त नहीं: एकनाथ शिंदे
वहीं, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी कहा कि मराठी लोगों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, मराठी अस्मिता की रक्षा की जाएगी और मराठी लोगों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिंदे ने यह भी कहा कि शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे ने मराठी लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी की स्थापना की थी। शिंदे ने मुंबई कांग्रेस कार्यालय में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं द्वारा तोड़फोड़ के मामले को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, पुलिस उन सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी, जो कानून हाथ में ले रहे हैं। लोकतंत्र में किसी को भी तोड़फोड़ करने का अधिकार नहीं है। 


आरोपी सरकारी कर्मचारी ने आत्मसमर्पण किया: पुलिस
वरिष्ठ निरीक्षक अमरनाथ वाघमोरे ने बताया कि आरोपी महाराष्ट्र सरकार के कर्मचारी ने आज पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने कहा, हम अन्य आरोपियों का भी पता लगाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed