WB: खगेन मुर्मू पर हमले की NIA जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका; BJP बोली- ममता की उल्टी गिनती शुरू
Attack On BJP MP Khagen Murmu: भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर हमले की एनआईए जांच की मांग को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। इस मामले में जलपाईगुड़ी पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इधर भाजपा ने सीएम ममता पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी उल्टी शुरू हो गई है।
विस्तार
मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को दबोचा
उत्तर बंगाल में भाजपा नेताओं पर हुए हमले के मामले में एक और बड़ी कार्रवाई हुई है। जलपाईगुड़ी जिला पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह हमला भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और भाजपा विधायक शंकर घोष पर हुआ था। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। इन्हें देर रात करीब 3 बजे नागराकाटा इलाके से पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम शाहनूर आलम और तौफैल हुसैन हैं। पुलिस का कहना है कि इन दोनों की सीधे इस हमले में भूमिका रही है।
यह भी पढ़ें - Politics: 'प्रधानमंत्री ने जो बातें मुझपर थोपीं, वो पूरी तरह गलत'; जानें पीएम मोदी पर क्यों हमलावर हुए चिदंबरम
हमारी हत्या करने की कोशिश की गई थी- शंकर घोष
इस मामले में भाजपा विधायक शंकर घोष ने कहा, 'सबसे पहले हमें यह देखना होगा कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, क्या वे वास्तव में घटना में शामिल थे या नहीं। मेरी और खगेन मुर्मू की हत्या करने की कोशिश की गई थी। बहुत गंभीर चोटें आईं। भीड़ ने लिंचिंग जैसी स्थिति बना दी थी। अब देखना यह होगा कि ये गिरफ्तारी सिर्फ दिखावा है या सच में दोषियों को सजा दिलाने की कोशिश की जा रही है।'
#WATCH | Siliguri, West Bengal: On arrest of two more people in connection with attack on BJP MP Khagen Murmu and him, BJP MLA Shankar Ghosh says, "First, we have to identify the person who is being arrested - whether they are involved in the incident or not. The injuries are… pic.twitter.com/4N6qfZsiWW
— ANI (@ANI) October 9, 2025
ममता की उल्टी गिनती शुरू- भाजपा
पूर्व राज्यसभा सदस्य सैयद जफर इस्लाम ने कहा, 'पश्चिम बंगाल में टीएमसी के गुंडों ने भाजपा विधायक और सांसद की पिटाई की...यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया है...पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।'
#WATCH | Delhi | Former Member of Rajya Sabha, Syed Zafar Islam says, "...BJP MLA and MP were beaten by TMC goons in West Bengal...This is not the first time they have targeted the BJP workers...Mamata Banerjee's countdown has begun in West Bengal..."
— ANI (@ANI) October 9, 2025
On the upcoming Bihar… pic.twitter.com/mv4y3LP7Y2
यह भी पढ़ें - NIA: बिहार में हथियार तस्करी मामले में एनआईए का एक्शन,9 एमएम पिस्तौल, डबल बैरल गन सहित इतना गोला-बारूद बरामद
जलपाईगुड़ी में भाजपा नेताओं पर हुआ था हमला
बता दें कि, 6 अक्तूबर को उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी में भाजपा सांसद खगन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया था। इस दौरान उन पर पत्थर और डंडों से हमला किया गया। इस हमले में दोनों नेताओं को गंभीर चोटें आईं। इस मामले में पुलिस पहले ही कई आरोपियों को पकड़ चुकी है और अब दो और गिरफ्तारियां होने से जांच में तेजी आने की संभावना है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.