फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Attack on dalit youths tried to burn him alive

दबंगों ने की दलित युवक को जिंदा जलाने की कोशिश

Wed, 16 Nov 2016 03:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भोजीपुरा (बरेली)
ब्यूरो/ अमर उजाला, भोजीपुरा (बरेली) Updated Wed, 16 Nov 2016 03:58 AM IST
विज्ञापन
Attack on dalit youths tried to burn him alive
सांकेतिक चित्र

चार हमलावरों ने दीदारपट्टी गांव के दलित युवक को खेत में बंधक बनाया और आग लगाकर जिंदा जलाने की कोशिश की। विरोध करने पर उसके साथ पिटाई भी की गई। हाथ की रस्सी जलने के बाद किसी तरह युवक छूटकर भागा। परिवार वालों ने युवक को झुलसी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराकर चार हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह साढ़े सात बजे थाना भोजीपुरा इलाके के ग्राम दीदारपट्टी निवासी राजपाल का 18 वर्षीय बेटा मुकेश जाटव गांव के उत्तर स्थित अपने खेत पर गया था। इसी बीच चार हमलावरों ने भूड़ा गांव के मेवाराम के खेत के पास मुकेश को पकड़ लिया। हमलावर उसे खेत में खींचकर ले गए और मिट्टी का तेल छिड़ककर उसके कपड़ों में आग लगाने के बाद फरार हो गए। हाथ की रस्सी जलने के बाद मुकेश ने जलती टी शर्ट निकाल कर जान बचाई और भागते हुए घर पहुंचा।
विज्ञापन


25 प्रतिशत जली अवस्था में परिवार वाले मुकेश को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मां भागवती और छोटे भाई आशीष जाटव ने बताया कि हमलावरों को मुकेश पहचान नहीं पाया। सीओ नवाबगंज इन्दु प्रभा सिंह ने भी मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि अज्ञात चार हमलावरों के खिलाफ मुकेश पर जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है। परिजनों ने एक सप्ताह पहले पड़ोसी गांव भगवंतापुर के कुछ लोगों से बकरी चराने के दौरान मुकेश के छोटे भाई आशीष का विवाद हो गया था। पुलिस इसे लेकर भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed