{"_id":"5c661a81bdec227cde52f41b","slug":"attack-in-pulwama-was-done-on-the-lines-on-afghanistan-and-syria","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान और सीरिया की तर्ज पर किया गया पुलवामा में हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अफगानिस्तान और सीरिया की तर्ज पर किया गया पुलवामा में हमला
Fri, 15 Feb 2019 07:18 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Fri, 15 Feb 2019 07:18 AM IST
विज्ञापन
पुलवामा में विस्फोटक भरी कार को सीआरपीएफ काफिले से टकराने का तरीका अफगानिस्तान और सीरिया समेत कई देशों में अपनाया जा चुका है। ईरान की राजधानी तेहरान में बुधवार को ही आतंकी संगठन अलकायदा ने एक कार धमाके में वहां की सेना के 27 जवानों की जान ले ली।
विज्ञापन
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पिछले साल दिसंबर में सरकारी परिसर पर हमला करने से पहले एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी कार को उड़ा दिया था। इससे पहले 28 नवंबर को काबुल में ऐसा ही बड़ा हमला हुआ था। उस दिन तालिबान आतंकियों ने ब्रिटिश सुरक्षा फर्म जी-4एस के परिसर के बाहर एक वाहन में बम विस्फोट किया था, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
सीरिया में मार्च, 2017 में एक ही दिन अलकायदा ने कार से दो बड़े आत्मघाती हमले किए। एक घटना में 74 लोगों की मौत हो गई, जबकि दूसरी घटना में एक रेस्टोरेंट में कार हमले में 32 लोगों की जान चली गई। आदिल को ट्रेनिंग देने वाला जैश कमांडर अब्दुल रशीद गाजी अफगानिस्तान में तालिबानियों के साथ जंग में शामिल रहा था।
विज्ञापन