फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ATS makes Pakistani agent co accused in DRDO scientist case Maharashtra news and updates

Maharashtra: डीआरडीओ जासूसी मामले में एटीएस ने पाकिस्तानी एजेंट को बनाया सहआरोपी, हनी ट्रैप से जुड़ा है मामला

Wed, 21 Jun 2023 08:39 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 21 Jun 2023 08:39 PM IST
सार

महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते ने अदालत को बताया कि मामले में एक महिला पाकिस्तानी एजेंट को मामले में सह-आरोपी बनाया है जिसने वैज्ञानिक हनी ट्रैप में फंसाया था।
 

विज्ञापन
ATS makes Pakistani agent co accused in DRDO scientist case Maharashtra news and updates
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीआरडीओ के वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर पर डीआरडीओ से जुड़ी गोपनीय जानकारी देने का आरोप लगा है। वैज्ञानिक को महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्तेने तीन मई के दिन एक पाकिस्तानी महिला के साथ गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। वहीं महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते ने अदालत को बताया कि मामले में एक महिला पाकिस्तानी एजेंट को मामले में सह-आरोपी बनाया है जिसने वैज्ञानिक हनी ट्रैप में फंसाया था।

विज्ञापन


वैज्ञानिक कुरूलकर पुणे में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की एक प्रयोगशाला में निदेशक के रूप में काम करते थे। सूत्रों ने कहा कि जारा दासगुप्ता नाम की एक महिला कुरुलकर के संपर्क में थी। एटीएस ने एजेंट के आईपी पते के पाकिस्तान होने का पता चलने के बाद एफआईआर में जारा दासगुप्ता नाम जोड़ा है। 
विज्ञापन


वैज्ञानिक व्हाट्सएप और वीडियो कॉल के जरिए पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क में था
एटीएस के मुताबिक, डीआरडीओ का वैज्ञानिक व्हाट्सएप और वीडियो कॉल के जरिए पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क में था। एटीएस ने बताया कि जिम्मेदार पद पर होने के बावजूद डीआरडीओ के अधिकारी ने अपने पद का दुरुपयोग किया। उन्होंने संवेदनशील सरकारी जानकारियों को लीक कर अपने दायित्वों और देश की सुरक्षा से समझौता किया। ऐसी जानकारी अगर दुश्मन राष्ट्र के हाथों में पड़ जाए तो यह भारत की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला?
दरअसल, महाराष्ट्र एटीएस ने तीन मई को डीआरडीओ के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रदीप कुरूलकर को गिरफ्तार किया था। उस पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के जासूस को संवेदनशील जानकारी लीक करने का आरोप है। मामला हनीट्रैप का बताया जा रहा है। उसकी पिछले साल सोशल मीडिया पर एक अनजान से दोस्ती हुई थी। डीआरडीओ ने उनकी गतिविधियों की जांच की और प्रथमदृष्टया जानकारी लीक होना पाया। इसके बाद उन्हें पुणे स्थित लैब के निदेशक पद से बर्खास्त कर दिया गया। वह पुणे में अनुसंधान और विकास प्रतिष्ठान (इंजीनियर) के प्रमुख पद पर थे।

 दो इंजीनियरों ने दर्ज कराई विधायक गीता के खिलाफ शिकायत
मुंबई के पास मीरा भायंदर नगर निगम के दो इंजीनियरों ने बुधवार को स्थानीय विधायक गीता जैन के खिलाफ हमला करने और काम में बाधा डालने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। निर्दलीय विधायक जैन महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना-भाजपा गठबंधन का समर्थन कर रही है। पुलिस ने कहा कि अभी तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

निर्दलीय विधायक जैन का एक वीडियो प्रसारित हुआ था, जिसमें वह कथित रूप से एक अवैध झुग्गी गिराने के लिए मंगलवार को कनिष्ठ अभियंता शुभम पाटिल को थप्पड़ मारती दिख रही हैं। पुलिस ने बताया कि अभियांताओं ने काशीमीरा थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवायी है।

पुणे में डॉक्टर ने पहले पत्नी का गला घोंटा
पुणे में जानवरों के एक डॉक्टर ने मंगलवार को अपने पूरे परिवार की हत्या कर दी। पहले उसने पत्नी का गला घोंटा, उसे फंदे पर लटाकाया। फिर दोनों बच्चों को घर के पास बने कुएं में फेंक दिया। इसके बाद घर आकर खुद भी फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

मामले को लेकर पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें पति ने लिखा है कि वह पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर ये कदम उठा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुणे की दौंड तहसील के वरवंड इलाके में रहने वाले डॉ. अतुल दिवेकर (42) और पल्लवी दिवेकर (39) के बीच बीते कई दिनों से मामूली बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। मंगलवार को भी किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद गुस्से में आकर अतुल ने पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद 6 साल की बेटी वेदांती और 9 साल के बेटे अद्वैत को कुएं में फेंक दिया।


स्थानीय लोगों ने बच्चों के शव कुएं में देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला। जब पुलिस लोगों के साथ बच्चों के घर गई तो वहां पति-पत्नी का शव फंदे से लटका हुआ मिला। शवों के पास ही पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed