{"_id":"6406357ef9c5f2fd1803ccf3","slug":"ats-gujarat-and-india-coast-guard-apprehended-iranian-boat-with-five-crew-and-61-kgs-of-narcotics-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: गुजरात एटीएस की बड़ी कार्रवाई, अरब सागर में पकड़ा 425 करोड़ का नशीला पदार्थ, पांच दबोचे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: गुजरात एटीएस की बड़ी कार्रवाई, अरब सागर में पकड़ा 425 करोड़ का नशीला पदार्थ, पांच दबोचे
Tue, 07 Mar 2023 12:19 AM IST
Jeet Kumar
एएनआई, अहमदाबाद
एएनआई, अहमदाबाद
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 07 Mar 2023 12:19 AM IST
सार
रक्षा जनसंपर्क कार्यालय द्वारा सोमवार रात जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि गुजरात आतंकरोधी दस्ते (एटीएस) द्वारा साझा की गई गुप्त सूचना के आधार पर, भारतीय तटरक्षक बल ने अपने दो गश्ती पोत को अरब सागर में गश्त के लिए तैनात किया।
विज्ञापन
ऑपरेशन में पकड़े तस्कर
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात एटीएस ने भारतीय तट रक्षक के साथ एक संयुक्त अभियान में बड़ी कार्रवाई की है। पीआरओ डिफेंस गुजरात के मुताबिक कार्रवाई करते हुए एटीएस और भारतीय तट रक्षक ने गुजरात के अरब सागर में भारतीय सीमा में 5 चालक दल और 61 किलोग्राम नशीले पदार्थों (425 करोड़ रुपये मूल्य) के साथ ईरानी नाव को पकड़ा। आगे की जांच के लिए नाव को ओखा लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। वहीं रक्षा जनसंपर्क कार्यालय द्वारा सोमवार रात जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि गुजरात आतंकरोधी दस्ते (एटीएस) द्वारा साझा की गई गुप्त सूचना के आधार पर, भारतीय तटरक्षक बल ने अपने दो गश्ती पोत को अरब सागर में गश्त के लिए तैनात किया।
विज्ञापन
विज्ञप्ति में कहा गया कि रात के समय, एक नौका को ओखा तट से लगभग 340 किलोमीटर दूर भारतीय जल क्षेत्र में संदिग्ध रूप से चलते हुए देखा गया। भारतीय गश्ती पोतों द्वारा चुनौती दिए जाने पर नौका ने भागने का प्रयास किया। इसके बाद नौका का पीछा कर इसे पकड़ा गया।’
इसमें कहा गया कि इस ईरानी नौका से 425 करोड़ रुपये की करीब 61 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है जिसका मूल्य करीब 425 करोड़ रुपये है।