{"_id":"636f49b73c4a0d7b4c564ebe","slug":"ats-and-gst-raid-in-gujarat-multiple-location-before-assembly-elections-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: विधानसभा चुनाव से पहले 150 स्थानों पर छापेमारी, एटीएस व जीएसटी की टीम ने चलाया अभियान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: विधानसभा चुनाव से पहले 150 स्थानों पर छापेमारी, एटीएस व जीएसटी की टीम ने चलाया अभियान
Sat, 12 Nov 2022 12:52 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 12 Nov 2022 12:52 PM IST
सार
चुनाव आयोग के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने राज्य में 71 करोड़ 88 लाख रुपये बरामद किए हैं। इससे पहले 2017 में 27.21 करोड़ की बरामदगी आचार संहित के दौरान की गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
गुजरात में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले छापेमारी हुई है। जानकारी के मुताबिक, राज्य एटीएस और जीएसटी के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से राज्य में 150 स्थानों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी सूरत, अहमदाबाद, जामनगर, भरूच, भावनगर जैसे जिलों में की गई है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, अधिकारियों को टैक्स चोरी और हवाला कारोबार की सूचना मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। जानकारों का कहना है कि चुनाव से ठीक पहले इस तरह की कार्रवाई काफी अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन
71 करोड़ 88 लाख रुपये बरामद
चुनाव आयोग के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने राज्य में 71 करोड़ 88 लाख रुपये बरामद किए हैं। इससे पहले 2017 में 27.21 करोड़ की बरामदगी आचार संहित के दौरान की गई थी। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, मुंद्रा पोर्ट से 64 करोड़ रुपये के खिलौने और सामान भी जांच एजेंसी ने जब्त किए हैं। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
विज्ञापन