फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Atrocities on Dalits and Muslims continues on the name of Goraksha

गौरक्षा के नाम पर दलितों और मुस्लिमों को बनाया जा रहा निशाना: मायावती 

Thu, 04 Aug 2016 11:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 04 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Atrocities on Dalits and Muslims continues on the name of Goraksha
मायावती - फोटो : amar ujala

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने बृहस्पतिवार को ऊना दलित अत्याचार मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ तो वे ‘सबका साथ, सबका विकास’ की बात करते हैं, लेकिन दूसरी तरफ दलितों और मुस्लिमों को गौरक्षा के नाम पर निशाना बनाते हैं।

विज्ञापन


पीड़ितों के परिवार वालों से मुलाकात के बाद दलितों के समूह को संबोधित करते हुए मायावती ने आरोप लगाया, ‘भाजपा, आरएसएस, शिवसेना और उनके अन्य संगठन सोची-समझी योजना के तहत गौरक्षा के नाम पर पहले मुस्लिमों को लक्ष्य किया और अब वे दलितों को निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन


गुजरात के नरेंद्र मोदी ‘सबका साथ, सबका विकास’कहते हैं लेकिन वास्तविकता यह है कि दलितों के लिए कोई विकास नहीं हुआ। सिर्फ, कुछ उद्योगपतियों और कारोबारियों को विकास के फल मिल रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि जबसे भाजपा केंद्र में आई है तबसे दलित, आदिवासी और अन्य पिछड़ा वर्ग सहित कमजोर वर्ग के लोगों पर पूरे देश में हमला किया जा रहा है। खास तौर से भाजपा शासित प्रदेशों में यह ज्यादा हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दयाशंकर सिंह की अभद्र भाषा एक सोची-समझी योजना

Atrocities on Dalits and Muslims continues on the name of Goraksha
मायावती

मायावती ने भाजपा और आरएसएस को दलितों के खिलाफ अत्याचार रोकने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अब वे और सहन नहीं करेंगे। उन्होंने गुजरात में सरकार बनाने के लिए दलितों को मुस्लिमों के साथ गठजोड़ करने को कहा।

उन्होंने कहा, ‘ऊना की घटना के लिए आपको भाजपा सरकार से न्याय की जरूरत है। आपको मुस्लिमों के साथ गठजोड़ कर यहां सरकार बनाने का प्रयास करना चाहिए ताकि आपको न्याय मांगने की जरूरत न पड़े। बल्कि आप ऐसी स्थिति में हों कि न्याय कर सकें।’

बसपा अध्यक्ष मायावती ने आरोप लगाया कि भाजपा की सोची-समझी योजना के तहत ही उत्तर प्रदेश के एक नेता ने उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। भाजपा ने गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल का इस्तीफा भी ऐसे समय में मांगा जब मैंने गुजरात आने की घोषणा की ताकि वह न आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed