फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Atomic Energy Commission chairman K N Vyas said India has supplied cryolines for ITER project in France

ITER: अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बोले परमाणु ऊर्जा आयोग अध्यक्ष, भारत ने फ्रांस में क्रायोलाइन की सप्लाई की

Thu, 29 Sep 2022 12:03 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 29 Sep 2022 12:03 AM IST
सार

 परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष केएन व्यास ने कहा कि भारत ने फ्रांस में आईटीईआर के साथ अपने सहयोग के रूप में भारत में निर्मित गर्म गैसों के लिए लगभग चार किमी क्रायोलाइन की सप्लाई की है।

विज्ञापन
Atomic Energy Commission chairman K N Vyas said India has supplied cryolines for ITER project in France
K N Vyas - फोटो : Twitter /@DAEIndia

विस्तार

भारत ने फ्रांस में आकार ले रही अंतरराष्ट्रीय थर्मोन्यूक्लियर प्रायोगिक रिएक्टर (आईटीईआर) परमाणु संलयन परियोजना के लिए चार किलोमीटर क्रायोलाइन की आपूर्ति की है। इसकी जानकारी परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष केएन व्यास ने बुधवार को दी। 

विज्ञापन


व्यास बुधवार को विएना में चल रहे 66वें अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे, इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत ने फ्रांस में संलयन प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में विकास के लिए आईटीईआर के साथ अपने सहयोग के रूप में भारत में निर्मित गर्म गैसों के लिए लगभग चार किमी क्रायोलाइन की सप्लाई की है। साथ ही उन्होंने बताया कि यह क्रायोलाइन शून्य से 269 डिग्री सेल्सियस से शून्य से 193 डिग्री सेल्सियस नीचे के तापमान पर काम करने में सक्षम है।
विज्ञापन


व्यास ने कहा कि क्रायोलाइन और रिटर्न वार्मलाइन एक मीटर व्यास तक बड़े आकार के मामले में अपनी तरह की पहली प्रणाली है। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय थर्मोन्यूक्लियर प्रायोगिक रिएक्टर (आईटीईआर) असीमित ऊर्जा के स्वच्छ स्रोत के रूप में परमाणु संलयन को प्रदर्शित करने के लिए सात देशों के बीच एक सहयोग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed