फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ATM withdrawal limit increased to Rs 2,500/day; Exchange limit Rs 4500

नोटबंदी: अपडेट किए गए एटीएम से ही निकाल सकेंगे 2500 रुपये

Mon, 14 Nov 2016 12:10 PM IST
ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली
ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली Updated Mon, 14 Nov 2016 12:10 PM IST
विज्ञापन
ATM withdrawal limit increased to Rs 2,500/day; Exchange limit Rs 4500
बड़े नोटों का चलन बंद होने से लोगों को हो रही दिक्कतों और बैंकों में लगी लंबी कतारों को देखते हुए सरकार ने नोट बदलने की सीमा 4000 रुपये से बढ़ाकर 4500 रुपये कर दी है। इसके अलावा एटीएम से प्रतिदिन 2000 रुपये की निकासी सीमा भी बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दी गई है। सरकार ने बैंकों को निर्देश दिया है कि साप्ताहिक निकासी सीमा अब 20 हजार के बजाय 24 हजार रुपये रखी जाए। अब बैंकों से सिर्फ 10 हजार रुपये निकालने की भी बाध्यता नहीं रह जाएगी। हालांकि 2500 रुपये उन्हीं एटीएम से निकाले जा सकेंगे, जिन्हें रीकैलिब्रेट (अपडेट) किया जाएगा। एटीएम मशीनों को रीकैलिब्रेट करने काम कुछ बैंकों में शुरू हो गया है। 
विज्ञापन


500 और 1000 के नोटों के अमान्य होने के बाद से देशभर में पैसे निकालने और जमा कराने के लिए मची अफरातफरी को कम करने के लिए रविवार को भी बैंक खोले गए थे, लेकिन हालात में कुछ सुधार होता नहीं दिखा। रविवार को भी देशभर में बैंकों के बाहर लंबी कतारें लगी रहने से लोगों के धैर्य कमजोर पड़ते दिखे। अगले दिन सोमवार को गुरु नानक जयंती पर बैंकों के बंद रहने के मद्देनजर सुबह से ही लोग बैंकों और एटीएम पर उमड़ पड़े थे। 
विज्ञापन


सरकार ने पेंशनधारकों के लिए सालाना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की समय सीमा भी नवंबर से बढ़ाकर 15 जनवरी कर दी है। इसके अलावा बैंकों में अब 500 रुपये के नए नोट भी मिलने शुरू हो गए हैं। सरकार की इस घोषणा से भी लोगों को बड़ी राहत मिलेगी क्योंकि 2000 रुपये का नोट तुड़वाने में उन्हें बड़ी मशक्कत करनी पड़ रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, देशभर में छुट्टियों की वजह से एटीएम और बैंकों पर कतार कुछ ज्यादा ही लंबी दिखी। हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के भी तमाम शहरों में बैंकों और एटीएम पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के सुजरू गांव स्थित एक बैंक की शाखा में गुस्साएं लोगों की बैंक कर्मचारियों से झड़प हो गई। लोगों ने बैंक पर पथराव भी किए। हंगामे में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने करीब सौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। भगदड़ की अफवाह के बाद बैंकों और एटीएम की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 


मुंबई में भी बैंकों और एटीएम के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। कैश निकालने और जमा करने में जरूरत से अधिक समय लगने से लोगों में नाराजगी देखी गई। उधर, पश्चिम बंगाल में रविवार को सुबह से ही बैंकों और एटीएम के बाहर लोगों की लंबी कतारें लग गई थीं। कुछ लोगों को एटीएम से पैसे निकालने में सफलता भी मिली, लेकिन यह समुद्र में पानी की एक बूंद के समान साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed