{"_id":"5765645b4f1c1b824311b7c6","slug":"atleast-50-000-muslims-migrated-after-muzaffarnagar-riots-asaduddin-owaisi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ओवैसी बोले- मुजफ्फरनगर दंगों के बाद 50,000 मुस्लिमों ने किया पलायन, भाजपा जांच कराएगी?","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ओवैसी बोले- मुजफ्फरनगर दंगों के बाद 50,000 मुस्लिमों ने किया पलायन, भाजपा जांच कराएगी?
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 18 Jun 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
कैराना से विशेष समुदाय के लोगों को लेकर भाजपा की ओर से जारी की गई सूची को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने फर्जी करार दिया है। उन्होंने दावा किया है कि 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों के बाद 50,000 मुसलमान पलायन कर गए। ओवैसी ने भाजपा से सवाल पूछा है कि क्या भाजपा से वहां भी कैराना की तरह टीम भेजकर जांच कराएगी।
हैदराबाद से लोक सभा सांसद ओवैसी ने शनिवार (18 जून) को कहा कि कैराना मुद्दे पर नाटक करना भाजपा और सपा दोनों के हितों के अनुकूल बैठता है। उन्होंने दावा किया कि मुजफ्फरनगर दंगों के बाद 50,000 से अधिक लोगों ने अपना मूल स्थान छोड़ दिया, जहां वे पीढ़ियों से रहते आ रहे थे।

Trending Videos
कैराना मुद्दा भाजपा का असली चेहरा उजागर करता है
उन्होंने इसे देश की आजादी के बाद अल्पसंख्यकों को सामूहिक रूप से हटाने का कार्य बताया। ओवैसी ने कहा, ‘क्या भाजपा एक टीम भेजेगी? (मुजफ्फरनगर दंगों के बाद) विस्थापित हुए 50,000 लोगों के साथ क्या हुआ, इसका पता लगाने के लिए क्या भाजपा कोई समय निकालेगी?’
ओवैसी ने आरोप लगाया कि भाजपा के पास कोई और मुद्दा नहीं है। कैराना मुद्दा भाजपा का असली चेहरा उजागर करता है, जो सबका साथ सबका विकास की बात करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा बहुसंख्यक समुदाय के बीच डर की भावना पैदा करना चाहती है। सपा मुसलमानों को देश देना चाहती है कि यदि आप सपा को नहीं चुनते हैं तो आप असुरक्षित हैं।
उन्होंने कहा कि जब ऐसा मुद्दा सामने आता है तो सपा खुश होती है, क्योंकि इसे अपने मकसद में नाकाम रहने और कुशासन पर सवालों का जवाब नहीं देना पड़ता है। ओवैसी ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश चुनाव में लड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में गठबंधन के लिए विकल्प खुले रखे हैं।
Published by Yogender Kumar