{"_id":"578ac2bc4f1c1b010513eb7b","slug":"atleast-130-air-india-passengers-escape-unhurt-as-plane-catches-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ने को तैयार विमान के इंजन से उठा धुआं, बाल-बाल बचे 130 यात्री","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
उड़ने को तैयार विमान के इंजन से उठा धुआं, बाल-बाल बचे 130 यात्री
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 17 Jul 2016 04:56 AM IST
विज्ञापन
एअर इंडिया
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिपुर की राजधानी इंफाल के लिए उड़ान भरने के ठीक पहले एयर इंडिया के विमान के एक इंजन में धुआं निकलने लगा। पायलट ने सही समय पर इंजन में धुआं निक लते देख लिया। जिसकी वजह से 130 यात्री बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
कोलकाता एयरपोर्ट के सूत्रों के अनुसार एआई 713 नंबर विमान दोपहर लगभग सवा बारह बजे नेताजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मणिपुर की राजधानी इंफाल के लिए उड़ान भरने वाला था। तभी, विमान के पायलट ने उड़ान भरने के ठीक पहले इंजन में धुआं निकलते हुए देख लिया। इसके बाद उड़ान रद्द कर दी गई।
विज्ञापन
विमान को सुरक्षित क्षेत्र में ले जाकर यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार दिया गया है। फिलहाल इंजीनियर व विमान विशेषज्ञ उसकी जांच कर रहे हैं। एअर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। सूत्रों का कहना है कि अगर कुछ सेकेंड बाद इसकी जानकारी मिलती तो विमान और उसके किसी भी यात्री को बचाना बेहद असंभव हो जाता।
विज्ञापन