फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Atiq Ahmad Murder Case: After the murder of Atiq and Ashraf, Sibal raised many questionsresponse

Atiq Ahmad Murder Case: अतीक और अशरफ की हत्या के बाद सिब्बल ने उठाए कई सवाल, विपक्ष भी दे रहा कड़ी प्रतिक्रिया

Mon, 17 Apr 2023 02:48 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 17 Apr 2023 02:48 PM IST
सार

हमलावरों ने कैमरे के सामने अतीक और उसके भाई को गोली मारी थी। इस हमले के तुरंत बाद ही तीनों अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
Atiq Ahmad Murder Case: After the murder of Atiq and Ashraf, Sibal raised many questionsresponse
Kapil Sibal - फोटो : Social Media

विस्तार

माफिया अतीक अहमद और अशरफ अहमद की हत्या के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट कर सारे सवाल पूछे हैं। सिब्बल ने सोमवार को कई सवाल उठाते हुए पूछा कि जब कोई आपात स्थिति नहीं थी तो पुलिस ने रात 10 बजे उन्हें चिकित्सा जांच के लिए क्यों लेकर गई थी?
विज्ञापन


बता दें कि शनिवार की रात अतीक और उसके भाई अशरफ को जब पुलिस चिकित्सा जांच के लिए प्रयागराज के एक मेडिकल कॉलेज ले जा रही थी, उसी वक्त पत्रकार बनकर आए तीन लोगों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस हत्या की जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सिब्बल ने अपने ट्वीट में सवालों की कतार खड़े करते हुए पूछा- 1) चिकित्सा जांच के लिए रात 10 बजे?

2) कोई चिकित्सा आपातकाल नहीं

3) पीड़ितों को पैदल क्यों ले जाया गया

4) मीडिया के लिए खुला?

5) हत्यारे घटनास्थल पर एक-दूसरे से अंजान थे?

6) 7 लाख से ऊपर के हथियार

7) गोली मारने के लिए अच्छी तरह से प्रशिक्षित!

8) तीनों ने आत्मसमर्पण कर दिया।
 

हमलावरों ने कैमरे के सामने अतीक और उसके भाई को गोली मारी थी। इस हमले के तुरंत बाद ही तीनों अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। हत्या के दूसरे दिन तीनों बांदा के लवलेश तिवारी (22), हमीरपुर के मोहित उर्फ सनी (23) और कासगंज के अरुण मौर्य (18) को जिला अदालत में पेश किया गया था। फिलहाल तीनों ही हमलावर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। 


पुलिस ने बताया कि हमलावर पत्रकारों के एक समूह में शामिल हो गया था। उन लोगों ने अचानक ही अपने कैमरे गिरा दिए और बंदुके निकाल ली थी। हमलावरों ने बताया कि अपराध की दुनिया में कदम रखने के लिए उन्होंने अतीक और उसके भाई की हत्या की थी। 

अतीक और अशरफ की हत्या पर विपक्ष ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया है कि उनके राज में अभी भी माफिया-राज कायम हैं। उनका यह भी मानना है कि सत्ता में रहकर ये कानून की हत्या कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed