फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Atal Bihari Vajpayee prayer meeting and pm modi speech

अटल की याद में ढह गई दल-विचारधारा की दीवार, भावुक हुए आडवाणी

Tue, 21 Aug 2018 07:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 21 Aug 2018 07:17 AM IST
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee prayer meeting and pm modi speech

अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा दोस्त बनाने वाले पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की याद में सोमवार को आयोजित सर्वदलीय श्रद्घांजलि सभा में विचारधारा और राजनीति की दीवार ढह गई। दलीय राजनीति से ऊपर उठ कर सभी दलों के नेताओं ने वाजपेयी से जुड़ी अपनी यादों को साझा करते हुए उन्हें महान व्यक्तित्व बताया।

विज्ञापन


कांग्रेस केवरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने जब यह कहा कि जीवन पर सबको साथ ले कर चलने वाले वाजपेयी अपने मृत्यु केबाद भी अलग-अलग विचारों को एक जगह इकट्ठा करने में सफल रहे तो इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में देर तक तालियां बजती रहीं। इस दौरान वाजपेयी को याद करते हुए लालकृष्ण आडवाणी कई बार भावुक हुए तो कई बार उनका गला रूंध गया।
विज्ञापन


लड़खड़ाते कदमों से श्रद्घांजलि सभा में आए आडवाणी के जब बोलने की बारी आई तो वह डायर पर खड़े हो कर कुछ देर शून्य को निहारते रहे। उन्होंने कहा अपने 65 वर्ष पुराने मित्र को खोने का दर्द वह बयां नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजतक ऐसी कोई सभा नहीं हुई, जहां उन्होंने वाजपेयी की अनुपस्थिति में अपनी बात रखी हो। मैंने कभी कल्पना भी नहीं की होगी कि एक दिन मुझे ऐसे भी आयोजन को संबोधित करना होगा। इस दौरान आडवाणी कई बार लड़खड़ाए तो कई बार मौन भी रहे।

उन्होंने कहा कि मेरी आत्मकथा जिसमें अटलजी का जिक्र था केविमोचन के अवसर पर अटलजी नहीं थे। उस समय उन्हें बेहद कष्ट हुआ था। आज जब अटलजी हमारे बीच नहीं हैं तो मुझे कितना कष्ट हो रहा होगा यह समझा जा सकता है।

उन्होंने कहा  कि उन्हें जब बहुत कष्ट होता था जब अटलजी कहते थे मैं कितने दिन रहूंगा। इस दौरान आडवाणी ने अटल द्वारा कई बार खिचड़ी पका कर खिलाने की बात बताई। साथ साथ सिनेमा देखने साथ-साथ पढ़ने को याद किया। उन्होंने कहा कि अटलजी ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया। वह हमेशा उनसे सीखते रहे।

अटल ने विराट वृक्ष तैयार किया: भागवत
इस दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अटल को याद करते हुए कहा कि स्वयंसेवक को सार्वजनिक जीवन में कैसे रहना चाहिए, अटल इसके अनुकरणीय उदाहरण हैं। उन्होंने जड़ों को सींच सींच कर एक विराट वृक्ष तैयार किया। 


इन्होंने की शिरकत
सर्वदलीय श्रद्घांजलि सभा में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, फारुख अब्दुल्ला, पी. थंबीदुरई, डी राजा, गुलाम नबी आजाद, रामविलास पासवान, अनुप्रिया पटेल, बाबा रामदेव, स्वामी अवधेशानंद, फारुख अब्दुल्ला, ओमप्रकाश राजभर, उपेंद्र कुशवाहा, दुष्यंत चौटाला, महबूबा मुफ्ती, रामदास अठावले, सतीश मिश्रा, आनंद शर्मा सहित कई अन्य  नेता मौजूद थे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed