फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   At the well in the bath Two minors of backward community turned naked

कुएं में नहाने पर पिछड़े समुदाय के दो नाबालिगों को पीटा, नग्न करके घुमाया गया

Fri, 15 Jun 2018 05:53 AM IST
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई Updated Fri, 15 Jun 2018 05:53 AM IST
विज्ञापन
At the well in the bath Two minors of backward community turned naked
दो नाबालिगों को नग्न करके घुमाया
महाराष्ट्र के जलगांव जिले के जामनेर तालुका के पाहुर गांव में पिछडे़ समुदाय से आने वाले नाबालिग किशोरों को पीटने के बाद पूरे गांव के सामने नग्न अवस्था में घूमने के लिए मजबूर किया गया। इनमें से एक की उम्र 15 साथ थी, जबकि दूसरा 16 साल का था। इन किशोरों का कसूर मात्र इतना था कि वे पड़ोस के गांव वकाडी में दूसरी जाति के एक किसान के कुएं में नहाने के लिए कूद गए थे। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कुएं के मालिक ने अपने नौकर के साथ मिलकर इन दोनों के साथ ये बर्बरता दिखाई। 10 जून के इस मामले की जानकारी किशोरों के परिजनों को इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मिली और उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। पाहुर थाना पुलिस ने 10 जून की रात को पीड़ित किशोरों में से एक के पिता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी ईश्वर जोशी और प्रहलाद लोहार को गिरफ्तार कर लिया और 11 जून को कोर्ट के सामने पेश करते हुए उन्हें जेल भेज दिया। उधर, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने आरोप लगाया है कि राज्य में भाजपा के सत्ता में आने के बाद दलितों के खिलाफ इस तरह की घटनाएं बढ़ी हैं।
विज्ञापन


गुजरात में राजपूती ‘मोजड़ी’ पहनने पर नाबालिग दलित पीटा

गुजरात में 13 साल के एक दलित किशोर को चार राजपूतों ने मोजड़ी (एक तरह की परंपरागत राजपूती जूती) पहनने पर बुरी तरह पीट दिया। मेहसाणा जिले के बहुचाराजी कस्बे में बुधवार को हुई इस घटना का वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सभी को घटना का पता लगा। बहुचाराजी पुलिस के सब इंस्पेक्टर आरआर सोलंकी ने बताया कि पीड़ित दलित किशोर अहमदाबाद जिले के विठ्ठलपुर गांव का रहने वाला है, जबकि चारों आरोपियों में से एक की पहचान भरत सिंह दरबार के रूप में हुई है। चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed