{"_id":"5dfe33188ebc3e87bb5b521d","slug":"at-pro-caa-rally-in-mumbai-people-hail-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में नागरिकता कानून के समर्थन में उतरे लोग, लगे मोदी-मोदी के नारे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई में नागरिकता कानून के समर्थन में उतरे लोग, लगे मोदी-मोदी के नारे
Sat, 21 Dec 2019 09:46 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 21 Dec 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर जहां देशभर के कई हिस्सों में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। आगजनी और मौत की खबरें आ रही हैं। वहीं मुंबई में शनिवार को इसके समर्थन में मुंबई दादर रेलवे स्टेशन पर सैकड़ो लोग इकट्ठा हुए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जयकारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिकता कानून में संशोधन के लिए महानगर के अगस्त क्रांति मैदान में एक विशाल रैली आयोजित करने के दो दिन बाद इस सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बॉलीवुड की हस्तियों समेत अन्य लोगों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
इस मौके पर आयोजनकर्ता सानिध्य सनमन मंच ने नागरिकों से नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के लिए का शांतिपूर्वक समर्थन करने की अपील की। गौरतलब है कि, नागरिकता संशोधन कानून अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से धार्मिक उत्पीड़न से बचने वाले गैर-मुस्लिम प्रवासियों को भारतीय नागरिकता प्रदान करता है।
उपस्थित लोगों ने अपने हाथों में तख्तियों के साथ राष्ट्रीय तिरंगा भी लहराया जिसमें लिखा था हम एनआरसी चाहते है, हम सीएए का समर्थन करते है, सीएए के समर्थन में राष्ट्रभक्ती मैदान में। उन्होंने सीएए को लागू करने की मांग करते हुए मोदी-मोदी के नारे लगाए।