फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   at least 8 cases of Shigella disease found in Kerala

कोविड-19 के बाद अब शिगेला बीमारी फैलने की आशंका, केरल में मिले आठ मामले

Thu, 24 Dec 2020 08:49 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 24 Dec 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
at least 8 cases of Shigella disease found in Kerala
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

केरल के कोझिकोड जिले में एक बच्चे को संक्रामक बैक्टीरिया शिगेला से संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अलर्ट हो गए हैं। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। हालांकि, उन्होंने कहा कि स्थिति काबू में है और स्वास्थ्य विभाग किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

विज्ञापन


डेढ़ साल के एक बच्चे को पेट में दर्द और डायरिया की शिकायत होने के बाद कोझिकोड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने गुरुवार की सुबह पुष्टि की कि बच्चा शिगेला बैक्टीरिया से संक्रमित है, जो कि आंतों की बीमारी शिगेलॉसिस का कारण बनता है। जानकारी के अनुसार, यहां अभी तक शिगेला के आठ मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन



बता दें कि शिगेला के कुछ मामले सामने आने के बाद कोझिकोड और जिले के अन्य हिस्सों में निगरानी तेज कर दी गई है। यह जिला पहले निपाह वायरस के मामले सामने आने के बाद चर्चा में आया था। कोझिकोड की जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. वी जयश्री ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, इसे लेकर विभाग ने जरूरी कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और कहा है कि डायरिया की शिकायत होने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लें। बता दें कि डायरिया इस बीमारी के मुख्य लक्षणों में से एक है। जिले में हाल के दिनों में डायरिया के 26 मामले सामने आए हैं। चिकित्सकों का कहना है कि यह बीमारी मुख्यत: संक्रमित भोजन और पानी के माध्यम से फैलती है।


जानकारी के अनुसार केरल में शिगेला बैक्टीरिया की मौजूदगी की पुष्टि मुंडिक्कल्थजम, कोट्टापरंबु और वायनाड के इलाकों में हुई है। उल्लेखनीय है कि केरल में इस शिगेला बीमारी की वजह से बीते दिनों एक किशोर की मौत भी हो चुकी है। कोझिकोड जिले में 19 दिसंबर को आंत के संक्रमण शिगेला से 11 वर्षीय एक बच्चे की मौत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed