{"_id":"57375a304f1c1b8b60919a04","slug":"at-least-550-arrested-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड में बंद के दौरान हिंसा, 550 गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
झारखंड में बंद के दौरान हिंसा, 550 गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, रांची
Updated Sat, 14 May 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
हिंसा के दौरान हुई आगजनी
- फोटो : BBC
झारखंड में हाल में घोषित डोमिसाइल नीति के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा के आह्वान पर किए गए 24 घंटे के बंद के दौरान शनिवार को हिंसा की घटना हुई। प्रदर्शनकारियों ने दो वाहनों में आग लगा दी जबकि अन्य को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
पुलिस ने एक विधायक समेत 550 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया। जमशेदपुर मुख्यालय के डीएसपी केएन मिश्रा ने कहा कि बंद समर्थकों ने टाटा मोटर्स के कर्मचारियों की खड़ी बस में आग लगा दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बंद समर्थकों ने कोलहन क्षेत्र में कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए। प्रदर्शनकारियों ने पूर्वी सिंहभूम जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक में भी आग लगा दी। बंद को आरजेडी, सीपीआई और झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) का समर्थन हासिल था।
विज्ञापन